कला संकाय के विभिन्न विभागों ने अकादमिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया
ऋषिकेश। 18 अप्रैल
———————–
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के कला संकाय की ओर से छात्र विभागीय परिषद की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत निबंध , कविता पाठ , क्विज,स्लोगन,पोस्टर और
भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

हिंदी विभाग ,इतिहास विभाग और अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अभिषेक रावत बी ए षष्ठ सेमेस्टर,संजना बी ए षष्ठ सेमेस्टर और अरुणोदय बी ए द्वितीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान,
दिशा बी ए चतुर्थ सेमेस्टर,कंचन
पुंडीर बी ए चतुर्थ सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान तथा संजना बी ए षष्ठ सेमेस्टरऔर अनामिका रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कविता पाठ प्रतियोगिता में दिशा ,दिया जोशी और संजना व निकिता ने क्रमशः प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंग्रेजी विभाग और मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में शिवानी बी ए द्वितीय सेमेस्टर, संजना बी ए षष्ठ सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, साक्षी ,निशा रावत ने द्वितीय स्थान तथा रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में आर्यन ,दिशा ने प्रथम स्थान, साक्षी और अपर्णा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता में दिशा ,आर्यन और नीलम व अभिषेक ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी
प्रस्तुतियां दी गईं।प्राचार्य प्रो प्रणिता नंद ने विजेता और
प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

निर्णायक मंडल में डॉ हिमांशु जोशी,डॉ विजय भट्ट , डॉ कमल बिष्ट ने योगदान दिया।
इस अवसर पर डॉ राजपाल सिंह रावत, डॉ नताशा ,डॉ सुशील कुमार, डॉ सुधा रानी, डॉ नुपुर , डॉ मनोज , डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल,डॉ रंजीता जौहरी,डॉ सोनी तिलारा, डॉ सचदेवा, डॉ आराधना , विशाल त्यागी,शीशपाल रावत, रंजना , सोनिया, वर्षा और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग प्रभारी डॉ जितेंद्र नौटियालएवं डॉ रंजीत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कला संकाय बना चैंपियन, अंतर-संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन
भारत बौद्धिक्स राष्ट्रीय परीक्षा में योगदान के लिए मिले प्रशस्ति पत्र
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज
छात्र-छात्राओं ने सीखे फैशन और प्रोडक्ट फ़ोटोग्राफ़ी के गुर
छात्रवृत्ति योजनाओं का हो व्यापक प्रचार प्रसार: प्रो. प्रणिता नंद
डाकपत्थर महाविद्यालय में “Recent Advances in Chemistry” पर पोस्टर एवं प्रारूप प्रतियोगिता का आयोजन