डाकपत्थर महाविद्यालय में “Recent Advances in Chemistry” पर पोस्टर एवं प्रारूप प्रतियोगिता का आयोजन
ऋषिकेश 6 अप्रैल 2026
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आज “Recent Advances in Chemistry” विषय पर पोस्टर एवं प्रारूप (मॉडल) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ) डी. एस. नेगी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के युग में छात्रों को अपनी प्रतिभा और ज्ञान को निरंतर विकसित करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी से न केवल बौद्धिक विकास होता है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। साथ ही उन्होंने रसायन विज्ञान के आधुनिक विकास को मानव जीवन के सतत विकास से जोड़ते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

पोस्टर प्रतियोगिता में त्रिवली शर्मा (बी.एससी प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान कु. शमा प्रवीन (बी.एससी षष्ठम सेमेस्टर) को मिला। तृतीय स्थान कु. प्रिया राठौर (बी.एससी षष्ठम सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। प्रारूप प्रतियोगिता में मनीष कुमार (बी.एससी षष्ठम सेमेस्टर) प्रथम स्थान पर रहे, जबकि द्वितीय स्थान कु. शैली सिंह (एम.एससी द्वितीय सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान उदय प्रताप (एम.एससी चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के मूल्यांकन में निर्णायक के रूप में डॉ. विनोद सिंह रावत (विभागाध्यक्ष, भौतिकी), डॉ. डी. के. भाटिया (विभागाध्यक्ष, जंतु विज्ञान), डॉ. पी. एस. चौहान एवं डॉ. नेहा कुकरेती (सहायक प्रोफेसर, वनस्पति विज्ञान) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद मोहन पैन्यूली सहित डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. सुशील चंद्र सती, श्रीमती पूनम गांधीयान, श्रीमती अंजलि देवी एवं श्री दीपक बिष्ट सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान के प्रति अपनी जिज्ञासा और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

छात्रवृत्ति योजनाओं का हो व्यापक प्रचार प्रसार: प्रो. प्रणिता नंद
छात्रवृत्ति योजनाओं का हो व्यापक प्रचार प्रसार: प्रो० प्रणिता नन्द
महाविद्यालय नरेंद्रनगर में नव-निर्मित महिला छात्रावास एवं आईटी लैब के निर्माण कार्यों का तृतीय पक्ष निरीक्षण संपन्न।
नरेन्द्र नगर महाविद्यालय में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना हेतु पंजीकरण का आह्वान
नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने छात्र अभिषेक पुंडीर के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की
स्वच्छता एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवनशैली है” – प्रो. अंजू अग्रवाल