ए.टी.आई. नैनीताल से पेशेवर दक्षता प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे जगवेंद्र पंवार
ऋषिकेश। 24 मार्च
————————-
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के कनिष्ठ सहायक जगवेंद्र सिंह पवार आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी,नैनीताल से कार्यालय एवं वित्तीय प्रबंधन में पेशेवर दक्षता के सात दिवसीय प्रशिक्षण के बाद महाविद्यालय लौट आए हैं।
बताते चलें कि उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी ने प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से कार्यालय एवं वित्तीय प्रबंधन में प्रशिक्षण के लिए 35 कनिष्ठ सहायकों का चयन उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल के लिए किया था जिनमें राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर से कनिष्ठ सहायक जगवेंद्र पंवार का चयन इस प्रशिक्षण बैच के लिए हुआ था।

16 से 21 मार्च तक चले इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात पंवार महाविद्यालय लौटे हैं, कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर प्रणीता नंद ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण कर लौटे पंवार को बधाई दी है। कॉलेज स्टाफ क्लब ने पंवार के अलावा कॉलेज के अन्य कार्मिक मुनेंद्र कश्यप एवं सत्येंद्र कुमार को भी बधाई दी है। विदित हो कि उक्त कार्मिक भी पेशेवर दक्षता को हासिल करने के लिए बनारस विश्वविद्यालय और चंडीगढ़ गए थे।

मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई
निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कॉलेज प्राध्यापकों ने किया प्रतिभाग