राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
ऋषिकेश। 19 मार्च
——————–
राजकीय महाविद्यालय मालदेवता रायपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे योगाभ्यास से हुई, जिसमें डॉ. कपिल सेमवाल एवं डॉ. विनोद कुमार साह के निर्देशन में विद्यार्थियों को योग के महत्व एवं विधियों की जानकारी दी गई।
योगाभ्यास के पश्चात स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई की तथा क्यारियों का निर्माण किया। इसके बाद महाविद्यालय परिसर से मालदेवता बाजार तक एक स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसमें रास्ते में पॉलिथीन, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे का संग्रह कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वयंसेवियों ने मालदेवता मंदिर परिसर में भी स्वच्छता कार्य करते हुए पूजा एवं कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया।
दोपहर में स्वयंसेवियों द्वारा तैयार भोजन को सामूहिक रूप से ग्रहण किया गया। इसके उपरांत सायंकालीन बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसका विषय “मानसिक स्वास्थ्य एवं युवा” रहा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता नरेंद्र नगर राजकीय महाविद्यालय से डॉ. विक्रम सिंह बर्त्वाल ने युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।एन एस एस सदस्य डॉ श्रुति चौकियाल ने बच्चों को खान-पान के प्रति सतर्कता से रहने की सलाह दी है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन सिंह गुसाई ने अपने संबोधन में कहा कि योग एवं ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त होती है। एवं तनाव में कमी आती है। उन्होंने संतुलित आहार अपनाने, जंक फूड से दूर रहने एवं सकारात्मक सोच विकसित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रुचियों (हॉबीज) के लिए समय निकालने की भी सलाह दी।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुमन सिंह गुसाई ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा आगामी सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश रणनीतियों पर मंथन
धर्मानंद उनियाल महाविद्यालय नरेंद्र नगर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में छात्र छात्राओं को दी गई अक्षय ऊर्जा की जानकारी
नरेन्द्रनगर महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत उद्यमिता ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन
वन अग्नि सुरक्षा पर छात्र-छात्राओं का जनजागरूकता अभियान