उच्च शिक्षा की पहल: मुनेंद्र और सत्येंद्र कौशल निखारने के लिए लेंगे प्रशिक्षण
ऋषिकेश। 11 मार्च 2026
————————
ज्ञान को ताजा तथा मौजूदा कौशल को निखारने के लिए भौतिक विज्ञान में मुनेंद्र कुमार तथा पुस्तकालय में सत्येंद्र कुमार को उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड की पहल पर आईसर मोहाली एवं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय भेजा गया है।
बताते चलें कि राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रयोगशाला सहायक मुनेंद्र कुमार को उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड ने’ फिजिक्स प्रयोग स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम- 2026’के लिए चुना है। आयशर मोहाली में 9 से 14 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रयोगशाला सहायकों को आधुनिक तकनीकी तथा वैज्ञानिक उपकरणों की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण के साथ दी जाएगी। इसकी अतिरिक्त प्रशिक्षण में प्रयोगशाला प्रबंधन, कॉरपोरेट जगत, एवं उच्च शिक्षा में अध्यनरत विद्यार्थियों की प्रायोगिक शिक्षा तथा कौशल विकास के लिए टिप्स भी दिए जाएंगे।

महाविद्यालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार को 14 दिन के रिफ्रेशर कोर्स के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय भेज दिया गया है। जहां वह मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के अंतर्गत डिजिटल, वर्चुअल और स्मार्ट लाइब्रेरी की अत्याधुनिक कार्य प्रणाली को समझेंगे। कॉलेज प्राचार्य प्रो० प्रणीता नंद ने उच्च शिक्षा में इस प्रकार के नवाचार को आवश्यक बताया।उच्च शिक्षा में कौशल विकास की इस पहल को सरकार के सराहनीय कदम के रूप में माना जा रहा है। यह जानकारी कॉलेज मीडिया समिति के डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन
गतिशक्ति जैसी परियोजनाएं विकसित भारत के लिए मील का पत्थर साबित होंगी:प्रोफेसर वर्मा
ए आई और सोशल मीडिया के दौर में सूझबूझ से काम करना होगा: सुबोध उनियाल
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस: बधाणी, सलाणी, नागपुरी, कुमाऊनी, जौनसारी लोक भाषाओं पर चर्चा
मालदेवता कॉलेज में यूकोस्ट प्रायोजित आईपीआर व्याख्यान श्रृंखला के सातवां सत्र का आयोजन।
व्यावहारिक प्रशिक्षण से वित्तीय आत्मविश्वास जगाएं -डॉ रावत