गुरु रामराय विद्यालय के छात्र यश रावत ने तीरंदाजी टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता
ऋषिकेश। 21 जनवरी 2026

व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में रजत और कांस्य पदकों पर कब्जा किया
—————
उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रायोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, नरेंद्र नगर के छात्र यश रावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर–19 बालक वर्ग में टीम इवेंट में स्वर्ण पदक तथा व्यक्तिगत प्रतियोगिता में रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किए।

ये पदक उन्होंने आउटडोर 70 मीटर श्रेणी में हासिल किए।
प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में किया गया।
इस उपलब्धि पर यश रावत ने अपने कोच रमेश रावत के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। रावत वर्तमान में उत्तराखंड आर्चरी एसोसिएशन के सचिव पद पर कार्यरत हैं।

यश रावत 14 बीघा, मुनि की रेती में निवास करते हैं। यश के माता-पिता दोनों अध्यापक हैं।
उनकी इस उपलब्धि से गुरु राम राय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अध्यापकों एवं बच्चों में खुशी का माहौल है। उन्होंने नरेंद्र नगर के लिए इसे एक उपलब्धि बताया।

एम्स ऋषिकेश की महिला कर्मी की गोली मारकर हत्या, महिला आयोग ने लिया सख्त एक्शन।
भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन नरेंद्र नगर में परीक्षा संपन्न।
कर्तव्यों का निर्वहन शुद्ध अंतःकरण से हो:प्रो प्रणिता नंद
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर स्टाफ क्लब ने बसंत पंचमी के अवसर पर शास्त्रीय विधि से किया सरस्वती पूजन।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश पहुंचकर गीता प्रेस की ‘कल्याण’ पत्रिका के शताब्दी अंक का किया विमोचन।
गिन्दी कौथिग है भाईचारा का पर्व: हेमंत द्विवेदी