गेंद मेला संस्कृति, पहचान एवं विरासत का प्रतीक: हेमंत द्विवेदी
गेंद मेला समितियों की ओर से आयोजित गेंद मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी।
यमकेश्वर/ऋषिकेश 14 जनवरी 2026
राजकीय गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति बौंठा (डाडामंडी) पौड़ी तथा गेंद मेला समिति त्योड़ो गाड़ (
यमकेश्वर द्वारा भब्य गेंद मेलों में भाजपा वरिष्ठ नेता एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि मेले में पहुंचे जहां मेला समिति ने बीकेटीसी अध्यक्ष का ढोल दमाऊं स्थानीय वाद्ययंत्रों के साथ भब्य स्वागत किया तथा अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इससे पहले मुख्य अतिथि ने मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तथा त्योड़ो गाड़ में क्रिकेट विजेता टीमों को भी पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित गेंद मेला विशेष रूप से यमकेश्वर क्षेत्र की पहचान है।

हमारी संस्कृति -विरासत, पहचान तथा परंपरा की द्योतक है। कहा कि में देख रहा हूं मेले में देश विदेश से यमकेश्वर क्षेत्र की अप्रवासी लोग भी अपने गांवों में आये है यह गर्व का विषय है। गेंद मेले का आयोजक अप्रवासी भारतीय सतीश काला को में विशेष बधाई देता हूं कि वह आज भी अपने गांव एवं क्षेत्र से जुड़े हुए है।उन्होंने मेला समिति तथा क्षेत्रीय जनता का मेले में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किये जाने पर आभार जताया।

गेंद मेले में डाडामंडी तथा त्योड़ो गाड़ ( यमकेश्वर ) क्षेत्र के विद्यालयों, शिशु मंदिर के बच्चों के द्वारा खेल कूद प्रतियोगितायें, महिला मंगल दलों द्वारा भजन,गीत, चौफला नृत्य,दर्शन फस्वाण तथा धनराज शौर्य एवं साथियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गिंदी कौथिक के अंतर्गत भटपुड़ी एवं लंगूरी पट्टी के मध्य गेंद प्रतियोगिता तथा स्वास्थ्य शिविर एवं भण्डारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने त्योड़ो गाड़ में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता कुमराणा टीम तथा विंध्यवासिनी टीम को पुरस्कृत किया तथा ट्राफी सौंपी।
इस अवसर पर गेंद मेला समिति डाडामंडी अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी उपाध्यक्ष गेंद मेला समिति रोशनी रावत,सचिव गेंद मेला समित किशन लाल चौधरी,कोषाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह पत्रकार हिमांशु बडोनी, अमन कुकरेती आदि मौजूद रहे।

वहीं गेंद मेला समिति त्योड़ो गाड़ ( यमकेश्वर) में गेंद मेला अध्यक्ष पूरण सिंह कैंतुरा, सचिव सत्यपाल रावत, कोषाध्यक्ष हरेंद्र रावत,उपाध्यक्ष मदन पयाल, शक्तिशैल कपरवाण नवनीत राजपूत,त्रिवेंद्र आदि मौजूद रहे।

रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन
इंडोर खेल प्रतियोगिताओं एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सामान समारोह का भव्य आयोजन