राजकीय इंटर कॉलेज दुआधार में धर्मानंद उनियाल नरेंद्र नगर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों ने संयुक्त करियर काउंसलिंग सेशन का किया आयोजन।
ऋषिकेश। 16 दिसंबर 2025
—————————
राजकीय महाविद्यालय के नरेंद्र नगर के बी.सी.ए., बी.बी.ए., बी.एससी. होम साइंस तथा भौतिक विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुआंधार में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं हेतु करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के विभिन्न विषयों तथा उनसे संबंधित करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत बी.बी.ए. विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. ज्योति शैली द्वारा की गई, जिसमें उन्होंने बी.बी.ए. विषय के विभिन्न आयामों—मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट तथा एंटरप्रेन्योरशिप—के करियर विकल्पों पर प्रकाश डाला।

वहीं बी.सी.ए. विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने कंप्यूटर एप्लीकेशन क्षेत्र के नए विकल्पों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर छात्रों से चर्चा की तथा आई.टी. सेक्टर में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में जानकारी दी।
बी.एससी. होम साइंस विभाग की प्रभारी डॉ. सोनी तिलारा ने गृहविज्ञान के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए खाद्य एवं पोषण क्षेत्र में करियर विकल्पों डायटिशियन, पोषण विशेषज्ञ तथा अन्य क्षेत्रों जैसे फैशन डिजाइनिंग और सी.डी.पी.ओ. के अवसरों के बारे में बताया।
भौतिक विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. अंकिता रावत ने बी.एससी. पी.सी.एम. के महत्व पर प्रकाश डालते हुए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से आगे चलकर रिसर्च, डाटा साइंस, वैज्ञानिक तथा अकादमिक क्षेत्र में करियर बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने छात्रों को आईआईटी, जैम, नेट, गेट, जे ई एस टी जैसी प्रवेश परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी कि कैसे इन परीक्षाओं के माध्यम से उच्च शिक्षा में करियर बनाया जा सकता है।

इसी क्रम में सभी फैकल्टी सदस्यों ने महाविद्यालय में उपलब्ध अवसंरचनात्मक सुविधाओं बालिका छात्रावास, लाइब्रेरी, मल्टीपरपज़ हॉल, इनडोर बैडमिंटन कोर्ट, स्मार्ट क्लासरूम, जिम्नेशियम तथा आई.टी. लैब के बारे में छात्रों को अवगत कराया। साथ ही छात्रों को समर्थ पोर्टल पर प्रवेश संबंधी प्रक्रिया तथा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के बारे में भी जानकारी दी गई।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. प्रणितानंद ने कहा कि कॉलेज भविष्य में भी इस प्रकार के मार्गदर्शनात्मक और छात्रहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।”

नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया गया दीक्षारंभ कार्यक्रम
मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई