थनुर गांव में जलापूर्ति हुई बहाल, लोगों को मिली राहत।
यमकेश्वर। 13 दिसंबर 2025
विकासखंड यमकेश्वर के थनुर गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है। शुक्रवार शाम से यहां पानी आना शुरू हो गया। पानी सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

विकासखंड यमकेश्वर के थनुर गांव में लगभग एक सप्ताह से पेयजल किल्लत बनी हुई थी। थनुर गांव के आधे दर्जन परिवार पानी के लिए पिछले 1 सप्ताह से घर से 1 किमी दूर स्रोत जा रहे थे।
जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि इस गांव के लिए पेयजल आपूर्ति करने वाली हर घर जल योजना अंतर्गत कस्याली पेयजल योजना की लाइन में कचरा फंसा हुआ था।

शुक्रवार को जल संस्थान ने समूह में श्रमिकों को पेयजल योजना को ठीक करने के लिए भेजा जिसके बाद शुक्रवार देर सांय से पानी की आपूर्ति सुचारु हो पाई। ग्रामीण आलोक बिष्ट, युगल किशोर,मनोज बिष्ट ने कहा कि पेयजल आपूर्ति होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।

ग्रामीणों ने बताया कि बीते 1 सप्ताह से अधिक दिनों से पानी न आने की वजह से ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य बाधित हो रहे थे उनसे भी ग्रामीणों को अब निजात मिल चुकी है।

ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा जनता को उठाना पड़ा। वहीं जल संस्थान की सहायक अभियंता अमिता ने कहा कि पेयजल योजना की मरम्मत कर दी गई है। अब थनुर गांव में पानी की आपूर्ति सुचारु है। विभाग सुचारु जलापूर्ति के लिए प्रयासरत है।

मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई
निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कॉलेज प्राध्यापकों ने किया प्रतिभाग