धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्र परिषद का गठन।
नरेंद्रनगर। 17 नवंबर 2025
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्र परिषद का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर प्रियंका पंचम सेमेस्टर, उपाध्यक्ष पद पर निकिता पंचम सेमेस्टर तो वहीं लक्ष्मी तृतीय सेमेस्टर को सचिव, रूपा प्रथम सेमेस्टर को सहसचिव, शीतल तृतीय सेमेस्टर को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके साथ ही खुशी पंचम सेमेस्टर, शीतल तृतीय सेमेस्टर, और रंजना प्रथम सेमेस्टर कक्षा प्रतिनिधि चुने गए।
छात्र परिषद के गठन के उपरांत पत्रकारिता विभाग के प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर “लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की भूमिका “ विषय पर छात्र छात्राओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गये।
इस अवसर पर पत्रकारिता विभाग प्रभारी डॉ सृचना सचदेवा, डॉ विक्रम सिंह बर्तवाल, विशाल त्यागी और छात्र- छात्रायें उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी