जुलेडी धारकोट मोटर मार्ग का जल्द होगा डामरीकरण: रेनू बिष्ट
डामरीकरण के लिए पीएमजीएसवाई कोटद्वार ने 6.3 किमी सड़क का किया सर्वे।
यमकेश्वर।
यमकेश्वर विकासखंड के जुलेडी धारकोट मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 33) का जल्द ही डामरीकरण किया जाएगा। ग्रामीण लंबे समय से मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग कर रहे थे। विधायक के संज्ञान लेने पर शासन स्तर पर इस मोटर मार्ग को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया गया है।

ग्रामीणों की मांग पर यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने इस सड़क के डामरीकरण के प्रस्ताव को जल्द स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग से वार्तालाप किया था। पीएमजीएसवाई ने विधायक के प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि 6.3 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का सर्वे करने के बाद स्वीकृति मिलते ही डामरीकरण की डीपीआर बनाई जाएगी। स्वीकृति मिलने पर जल्द डामरीकरण का कार्य किया जायेगा। स्थानीय ग्रामीण कोमल सिंह,गौरव कपरूवान,हरेंद्र सिंह,प्रमोद पयाल, सुखपाल सिंह,बिमल सिंह,रोशन बेलवाल के अनुसार सड़क की खराब हालत के कारण उन्हें आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। पथरीली सड़क पर दुपहिया वाहन फिसल जाते हैं। डामरीकरण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और विकास को गति मिलेगी।
वर्ष 2011 में जुलेडी धारकोट मोटर मार्ग का निर्माण हुआ था। मोटर मार्ग पर करीब आधे दर्जन गांव हैं। सड़क डामरीकरण न होने से 108 एंबुलेंस भी मोटर मार्ग पर नहीं जाती है ऐसे में घायल अथवा गंभीर रोगियों को टैक्सी वाहनों अथवा निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।
ग्राम प्रधान जुलेडी रजनी देवी ने बताया कि यात्रा काल में यह मोटर मार्ग ऋषिकेश जाने का वैकल्पिक मार्ग भी है। इस मोटर मार्ग पर 2 विद्यालय भी स्थित हैं।

ग्रामीणों की लम्बे समय से जुलेडी धारकोट मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग थी। इस मोटर मार्ग पर कई गांव हैं। यात्रा काल में ऋषिकेश आने जाने का वैकल्पिक मोटर मार्ग है। पत्राचार के बाद सर्वे का काम पूरा हुआ है। जुलेडी धारकोट मोटर मार्ग के शेष 14 किमी सड़क निर्माण का कार्य भी जल्द शुरु होगा।
रेनू बिष्ट विधायक यमकेश्वर।

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी