रेखा आर्य बनीं यमकेश्वर एसडीएम।
रेखा आर्य को यमकेश्वर का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
यमकेश्वर। सुदीप कपरूवान। 15 सितम्बर 2025
यमकेश्वर तहसील में नए एसडीएम की तैनाती हुई है। एसडीएम अनिल चिन्याल का स्थानांतरण सतपुली तहसील में हुआ है। अभी तक अनिल चिन्याल के पास यमकेश्वर के साथ ज़ाखणी खाल तहसील का भी प्रभार था।
यू
एसडीएम रेखा आर्य इस से पहले पौड़ी में एसडीएम पद पर तैनात थी। नीलकंठ कांवड यात्रा के दौरान भी रेखा आर्य स्वर्गाश्रम व नीलकंठ में तैनात रही।
रेखा आर्य ने सोमवार को यमकेश्वर तहसील का कार्यभार संभाला।
एसडीएम रेखा आर्य ने बताया कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि तहसील में आने वाले फरियादी का काम समय से पूरा हो जाए, किसी भी फरियादी को तहसील के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़े।

एसडीएम ने बताया कि यमकेश्वर तहसील विषम भौगोलिक क्षेत्र में फैला हुआ है। कई ग्रामीण सड़क मार्गों पर सीमित वाहनों का संचालन होता है।
आवागमन के सीमित संसाधनों के कारण ग्रामीणों को तहसील के बार बार चक्कर न काटने पड़ें।
तहसील में इंटरनेट सेवाओं में सुधार करना भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा। यमकेश्वर तहसील मुख्यालय में इंटरनेट की दिक्कत के चलते कई बार काम नहीं हो पाता
ऐसे में कई बार बिना काम निपटाए ही फरियादी वापस लौट आते हैं। इंटरनेट दिक्कत के चलते कई बार तहसील के जरूरी काम भी नहीं हो पाते हैं। ऐसे में समय से कार्य पूरे न होने पर तहसील कर्मियों को भी परेशानी होती है।

रेखा आर्य ने बताया कि तहसील में दाखिला खारिज में नाम में हो रही टंकण त्रुटियों में सुधार लाने के निर्देश कमर्चारियों को दिए जाएंगे।
इस दौरान यमकेश्वर तहसीलदार वैभव जोशी, कानूनगो सत्यपाल चौहान,कानूनगो यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट