गृह विज्ञान विभाग ने रजोनिवृत्ति अवस्था में आहार और जीवन शैली के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक।
ऋषिकेश। 9 सितम्बर 2025
गृह विज्ञान विभाग ने रजोनिवृत्ति अवस्था में आहार और जीवन शैली के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।
———————–
आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर के बी एस सी गृह विज्ञान विभाग के ने कांडा गाँव में ग्रामीण महिलाओं को रजोनिवृत्ति अवस्था के दौरान आहारीय एवं जीवनशैली प्रबंधन विषय पर जागरूक किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में तृतीय सेमेस्टर की छात्रा आयुषी गंगोटी ने पोस्टर के माध्यम से पेरिमेनोपौसल, मेनोपौसल तथा पोस्ट मेनोपौसल अवस्था के आहारीय प्रबंधन पर महिलाओं को जानकारी दी।

विभाग प्रभारी डॉ सोनी तिलारा ने इस अवस्था में महिलाओं को खानपान एवं जीवन शैली में परिवर्तन कर इस अवस्था के लक्षणों को आसानी से पार पाया जा सकता है। इसी क्रम में मनोविज्ञान विभाग प्रभारी डॉ रंजीता जौहरी ने महिलाओं को इस अवस्था के दौरान आनेवाले मनोवैज्ञानिक परिवर्तनों के बारे में भी जानकारी साझा की गयी। वहीं महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ सुधा रानी ने महिलाओं को इस अवस्था के दौरान पारिवारिक सहयोग पर ज़ोर डाला।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ यू सी मैठानी द्वारा महिलाओं हेतु ऐसे कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के आयोजन में भागेश्वरी डोभाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शोभा भण्डारी तथा विभाग की छात्राएँ वंशिका, शालू, वैष्णवी, निशा पुंडीर, अंजना, कनिका का विशेष सहयोग रहा।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट