सूचना आयोग की पहल पर नैनबाग डिग्री कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन।
सूचना आयोग की पहल पर नैनबाग डिग्री कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
ऋषिकेश। 9 सितम्बर 2025
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में उत्तराखंड सूचना आयोग देहरादून के दिशा निर्देश में छात्र छात्राओं के बीच एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न छात्र छात्राओं ने सहभागिता की जिसमें प्रथम स्थान पर कशिश राघव एवं द्वितीय स्थान नितिन नौटियाल ने प्राप्त किया। विजेता छात्र 3 अक्टूबर 2025 को दून विश्वविद्यालय में होने वाली वाद विवाद प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता करेंगे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ मंजू कोगियाल उपस्थिति रही। निर्णायक मंडल की भूमिका में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र एवं राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ मधुबाला जुवाठा रही। प्रतियोगिता का आयोजन भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं राजकीय महाविद्यालय के सहायक सूचना अधिकारी डॉ ब्रिश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर शिक्षक मित्र,कर्मचारी, भूगोल विभाग के प्रयोगशाला सहायक भुवन चंद डिमरी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट