घाईखाल ग्राम पंचायत में आयोजित हुई प्रथम बैठक।
घाईखाल ग्राम पंचायत में आयोजित हुई प्रथम बैठक।
यमकेश्वर। 28 अगस्त 2025
विकासखंड यमकेश्वर के घाईखाल ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और सदस्यों की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। निर्वाचन के बाद आयोजित पहली बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सहायक विकास अधिकारी पंचायत यमकेश्वर दिनेश रावत ने बैठक में प्रतिभाग किया। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

एडीओ पंचायत दिनेश रावत ने बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को पंचायती राज और ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में ग्राम पंचायत के प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक वार्ड सदस्यों का उपस्थित होना जरूरी है। ग्रामीण अपनी समस्याओं को बैठक में रख सकते हैं और प्रस्ताव पारित करवा सकते हैं।
बृहस्पतिवार को घायखाल पंचायत भवन में आयोजित बैठक में सबसे अधिक समस्याएं परिवार रजिस्टर संशोधन और राशन कार्ड संबंधित रहीं। मनरेगा से संबंधित बकरी बाड़ा,पशु बाड़ा,आवास,पैदल रास्तों पर झाड़ी कटान आदि मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। झाड़ियां होने से ग्रामीणों को जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है।

एडीओ पंचायत दिनेश रावत ने ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह प्रत्येक पंचायतों में जाकर कर जन समस्याओं का समाधान करने हेतु कार्य करें।
दिनेश सिंह रावत ने सभा को आयोजित करते हुए बताया कि अंत्योदय राशन कार्ड पात्रता के लिए मासिक आय अधिकतम 4 हजार रूपये है। कार्ड धारक की मासिक आय 4 हजार से अधिक होने पर अंत्योदय राशन कार्ड निरस्त कर दिया जायेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्ड धारक के लिए मासिक आय 15 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। यदि विभिन्न स्रोतों से परिवार की मासिक आय 15 हजार से अधिक है तो खाद्य सुरक्षा कार्ड निरस्त हो जाएगा।


राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी
स्टाफ क्लब के भव्य समारोह में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद को दी गई भावभीनी विदाई
डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी