किसान क्रेडिट कार्ड से मिलेगा 1.60 लाख तक का लाभ।
किसान क्रेडिट कार्ड से मिलेगा 1.60 लाख तक का लाभ।
पौड़ी। सुदीप कपरूवान। 25 अगस्त, 2025
सरकार द्वारा पशुपालकों के लिये किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन) योजना चलायी जा रही है, जो कि केंद्र पोषित योजना है। इस योजना के अंतर्गत पशुपालक पशुपालन से संबंधित दैनिक कार्यों के लिये व्यय कर सकते हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विशाल शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि योजना के तहत पशुपालकों को अधिकतम 1 लाख 60 तक की राशि उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने समस्त पशुपालकों से अपील कि है कि वे किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन) के लिये अपने निकटतम राजकीय पशु चिकित्सालय या बैंक से संपर्क करें। साथ ही उन्होंने बताया कि कार्ड बनवाकर वे अपनी सुविधा अनुसार राशि का उपयोग कर सकते हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि अक्सर पशुपालकों के बीच यह भ्रांति रहती है कि कार्ड बनते ही पूरी राशि पर ब्याज देना पड़ता है, जबकि केवल उतनी ही राशि पर ब्याज देना होगा, जितनी राशि का उपयोग किया जाएगा। अर्थात, यदि कोई पशुपालक केवल कुछ हजार रुपये ही निकालता है तो उसे उसी पर ब्याज देना होगा, न कि पूरे 1.60 लाख रुपये पर।

रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन
इंडोर खेल प्रतियोगिताओं एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सामान समारोह का भव्य आयोजन