परीक्षा संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने गठित की समन्वय टीम।
ऋषिकेश। 19 अगस्त 2025
———————————-
परीक्षा संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य ने परीक्षा प्रभारी डॉ राजपाल रावत के साथ डॉ आराधना सक्सेना को समन्वय टीम में नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि महाविद्याय श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध है लेकिन वर्तमान सत्र में प्रवेश को लेकर छात्रों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जिसमें क्रेडिट का पूरा न होना, कई प्रश्न पत्र में परीक्षा में शामिल होने के बावजूद भी छात्रों को अनुपस्थित दिखाया जाना, अत्यधिक सख्त मूल्यांकन के कारण कम अंक आना, न्यूनतम उत्तीर्णांक की सीमा पर कई छात्रों का एक अंक से अनुत्तीर्ण होना होना जैसी समस्याएं प्रमुख है।
इन समस्याओं के बारे में छात्रों द्वारा निरंतर पूछताछ, प्रार्थना पत्र दिए जा रहे हैं जिस पर परीक्षा प्रभारी डॉ राजपाल रावत के सुझाव पर प्राचार्य ने समन्वय टीम का गठन किया है। समन्वय टीम छात्रों की शिकायत एवं प्रार्थना पत्रों को संकलित करेगी तथा उन्हें निराकरणार्थ विश्वविद्यालय प्रेषित किया जाएगा। छात्रों तथा अभिभावकों द्वारा कॉलेज प्रशासन के इस कदम को छात्र हित में उठाया गया माना जा रहा है।
बहरहाल छात्रों की नजर समस्या के शीघ्र निदान पर बनी हुई है

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट