लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग चट्टान टूटने से बाधित, आवागमन रुका।
ईंटों से लदा ट्रक नदी में गिरने की आंशका।
दुर्घटना में दो लोगों के लापता की आशंका। जबकि दो घायल
यमकेश्वर। 13 अगस्त 2025
बुधवार सुबह करीब सवा 6 बजे गरुड़ चट्टी-पटना वाटर फॉल के बीच चट्टान गिरने से 1 ट्रक मलबे कि चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में ईंटों से लदा ट्रक गंगा नदी में समाने की आशंका है। ट्रक लंढौरा से ईंट लेकर घट्टू गाड की तरफ जा रहा था।
दुर्घटना में घायल हुए 2 श्रमिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मण झूला में भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। 1 अन्य व्यक्ति भी मलबे की चपेट में आया है। दुर्घटना में घायल श्रमिकों ने बताया दी कि टायर पंचर होने से ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया गया था। टायर का पंचर लगाने का काम पूरा हो गया था कि अचानक पहाड़ी से मलबा आ गया। इस दौरान मलबे की चपेट में आने से ट्रक गंगा नदी में जा गिरा। दुर्घटना में 2 श्रमिकों सहित 1 अन्य व्यक्ति ने भागकर जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक सहित 1 अन्य व्यक्ति ट्रक सहित गंगा नदी में चला गया।
थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि राहत बचाव दल मौके पर मौजूद है। सड़क पर आए मलबे को लोनिवि की जेसीबी से खोलने का काम जारी है। साथ ही एसडीआरएफ की मदद से दुर्घटना में लापता चालक सहित अन्य व्यक्ति को खोजने का कार्य जारी है।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट