सितम्बर माह में होगी उदयपुर मंडल की विशेष सभा।
यमकेश्वर। सुदीप कपरूवाण। 22 जुलाई 2025
उदयपुर मंडल (गढ़वाल) दिल्ली (पंजी०) सितम्बर माह में विशेष सभा का आयोजन करेगा। इसके लिए मंडल ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उदयपुर मंडल (गढ़वाल) दिल्ली (पंजी०) के महासचिव सुभाष बेलवाल ने बताया कि दिनांक 20 जुलाई 2025 को कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम् फैसले लिए गए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 7 सितम्बर को उदयपुर मंडल एक विशेष आमसभा का आयोजन होगा जिसमें यमकेश्वर विधान सभा क्षेत्र के प्रवासी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जायेगा जो दिल्ली/एनसीआर में निवास करते हैं और जिन्होंने बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हैं। यह पहल निश्चित ही छात्रों को प्रोत्साहित करेगी और प्रवासी समुदाय के बीच एकता और भाईचारे को बढ़ाएगी।

नरेंद्रनगर महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद का गठन
रायपुर कॉलेज ने कुमांलड़ा में गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता पहचानकर चुनें करियर की राह- प्रो. प्रीति
नरेंद्र नगर महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल ने डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित
धन्यवाद सुदीप जी हमारी खबर को अपने न्यूज़ पोर्टल पर प्रमुखता से स्थान देने के लिए।