किसान के उत्पाद का सही दाम किसानों को मिले तथा कृषकों की उपज को बाजार तक पहुंच बढ़ाने हेतु ठोस रणनीति बनाई जाए : जोशी
किसान के उत्पाद का सही दाम किसानों को मिले तथा कृषकों की उपज को बाजार तक पहुंच बढ़ाने हेतु ठोस रणनीति बनाई जाए : जोशी

देहरादून, 24 दिसम्बर। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कृषि के क्षेत्र में उर्वरकों का कम से कम उपयोग तथा उर्वरकों गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु नमूनों का नियमित रूप से प्रयोगशालाओं में परीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अत्यधिक मात्रा में उर्वरक का उपयोग के पीछे के कारणों की जांच के भी निर्देश दिए।
विभागीय मंत्री ने उर्वरकों का उपयोग कम से कम हो इस हेतु नवाचार, गोष्ठी इत्यादि के माध्यमों से किसानों को जागरूक किया जाए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को उर्वरकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु जनपदवार हर माह मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को उर्वरकों की गुणवत्ता का परीक्षण की रिपोर्ट मंत्रालय प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मिलेट्स एवं अन्य फसलों के उत्पाद के बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को किसान के उत्पाद का सही दाम किसानों को मिले तथा कृषकों की उपज को बाजार तक पहुंच बढ़ाने हेतु ठोस रणनीति बनाई जाए। इस दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी विस्तार से जानकारी ली।
इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडे, अपर सचिव मनुज गोयल, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, निदेशक कृषि केसी पाठक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सामुदायिक विकास और जन सेवा के कार्यों के साथ एन.एस.एस शिविर का समापन
ए.टी.आई. नैनीताल से पेशेवर दक्षता प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे जगवेंद्र पंवार
रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन