नरेंद्र नगर डिग्री कॉलेज में छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए 9 प्रत्याशी वैध घोषित.
नरेंद्र नगर डिग्री कॉलेज में छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए 9 प्रत्याशी वैध घोषित किए गए।
नरेंद्र नगर। 24 सितम्बर 2025।
———————–
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर छात्र संघ 2025-26 के लिए विभिन्न पदों पर आज नाम वापसी एवं प्रपत्रों की जांच के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 9 प्रत्याशियों को वैध घोषित किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय प्रकाश भट्ट ने नामांकन प्रपत्र जांच समिति के हवाले से वैद्य सूची जारी करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर अनुज सिंह कालूडा,अभिषेक कुमार एवं शुभम नेगी उपाध्यक्ष पद के लिए राहुल एवं आयुष बेलवाल, सचिव पद पर वैष्णवी बगियाल सह- सचिव सिमरन कोषाध्यक्ष अंकिता पुंडीर तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यू आर ) के पद के लिए आदित्य सिंह भंडारी के नामांकन प्रपत्रों की जांच के उपरांत नामांकन सही पाये गये। इस प्रकार कोई भी प्रत्याशी अवैध घोषित नहीं किया गया।
सचिव,सह- सचिव ,कोषाध्यक्ष एवं यू आर के पदों पर एक-एक प्रत्याशियों के कारण चुनाव नहीं होंगे। कॉलेज छात्र संघ के लिए अब मात्र अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर निर्वाचन होगा।

नामांकन पत्रों की जांच समिति में डॉ नताशा, डॉ सुशील कुमार कागडियाल , डॉ मनोज फोन्दणी,डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ,गणेश चंद्र पांडे प्रमुख रूप से शामिल रहे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों की घोषणा निर्वाचित प्रतिनिधियों के चुनाव परिणाम के साथ 27 सितंबर को की जाएगी। इससे पूर्व नामांकन प्रपत्र वापस समिति भी मोर्चे पर डटी रही।
इस दौरान कॉलेज की शांति व्यवस्था बनाए रखने में शास्ता मंडल एवं कॉलेज गेट व्यवस्था समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जिसमें डॉ आराधना सक्सेना, डा बी पी पोखरियाल, डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल, डॉ जितेंद्र नौटियाल, डॉ सुधारानी, मंजू महता, अजय पुंडीर एवं नरेंद्र नगर पुलिस ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। यह जानकारी कॉलेज निर्वाचन समिति के हवाले से निर्वाचन मीडिया समन्वयक डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट