15 विकासखंडों में 180 टेबलों पर होगी मतगणना।
प्रातः 08 बजे से शुरु होगी मतगणना, 1970 कार्मिकों की है तैनाती
यमकेश्वर। सुदीप कपरूवाण। 30 जुलाई 2025
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन हेतु जनपद पौड़ी के 15 विकासखंडों में 31 जुलाई (गुरुवार) को मतगणना संपन्न होगी। सभी विकासखंडों में कुल 180 टेबलों पर मतगणना होगी। मतगणना सुबह 08 बजे से शुरू की जायेगी। मतगणना के लिये 1970 कार्मिकों की ड्यूटी लगायी गयी है। सुरक्षा व्यवस्था के लिये 316 होमगार्ड, 304 पीआरडी स्वयं सेवकों सहित 1023 सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था की गयी है, इसके अलावा एक कंपनी पीएसी अतिरिक्त तैनात की गयी है।
पौड़ी जनपद में 1166 ग्राम पंचायतें हैं, इसमें से 187 ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जबकि 04 पद रिक्त हैं। वहीं 370 में से 24 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गये हैं। जनपद में 2052 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं 975 ग्राम प्रधान, 346 क्षेत्र पंचायत वार्ड और 38 जिला पंचायत वार्डों में चुनाव हुए हैं।

मतगणना के लिये 15 विकासखंडों में 180 टेबल लगायी गयी हैं। विकासखंड दुगड्डा, नैनीडांडा, रिखणीखाल, पोखड़ा, कल्जीखाल और कोट में मतगणना के लिये 10-10 टेबल लगायी गयी हैं। विकासखंड बीरोंखाल, एकेश्वर, द्वारीखाल, थलीसैंण व पाबौ में 14-14 टेबलों पर मतगणना होगी। विकासखंड पौड़ी व जयहरीखाल में 13-13, विकासखंड यमकेश्वर व खिर्सू में 12-12 टेबलों पर मतगणना होनी है।
विकासखंड पोखड़ा, खिर्सू, द्वारीखाल, कोट, एकेश्वर, नैनीडांडा, रिखणीखाल, पाबौ, कल्जीखाल व पौड़ी में विकासखंड सभागार में मतगणना स्थल बनाये गये हैं। वहीं विकासखंड दुगड्डा में मतगणना राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दुगड्डा, बीरोंखाल में जसवंत सिंह रावत पॉलिटेक्निक बीरोंखाल, जयहरीखाल में राजकीय इंटर कॉलेज जयहरीखाल और यमकेश्वर की जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में होगी। जबकि विकासखंड थलीसैंण की मतगणना बीडीसी हॉल व विकासखंड के स्टॉफ कक्ष में संपन्न होगी।

रायपुर कॉलेज ने कुमांलड़ा में गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता पहचानकर चुनें करियर की राह- प्रो. प्रीति
नरेंद्र नगर महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल ने डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित
महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक दिवसीय शिविर, स्वच्छता अभियान और एकता रैली का आयोजन