राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए 16 नामांकन पत्र बिके।
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए सोमवार को 16 नामांकन पत्र बिके।
नरेंद्र नगर। 22 सितम्बर 2025 __________________
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर छात्र संघ 2025- 26 के लिए विभिन्न पदों के लिए 16 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
इस आशय की जानकारी विक्रय समिति के हवाले से मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय प्रकाश भट्ट ने दी है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 6,उपाध्यक्ष पर 2,सचिव पद पर 2, सह- सचिव पद पर 3, कोषाध्यक्ष पद पर 1, तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद के लिए 2 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।

विक्रय समिति ने फार्म की बिक्री के साथ आवेदक छात्रों को प्रस्तावक, अनुमोदक, नामांकन तथा आवश्यक अनिवार्यताओं की शपथ पत्र के बारे में आवश्यक जानकारी के साथ नामांकन पत्रों को त्रुटिरहित भरने के लिए प्रेरित किया।
नामांकन पत्रों की शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित बिक्री के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं प्राचार्य ने समिति की डॉ आराधना सक्सैना, डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ,डॉ ज्योति शैली ,डॉ जितेंद्र नौटियाल एवं रंजना जोशी, रमेश पुंडीर का आभार प्रकट किया है।

रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन
इंडोर खेल प्रतियोगिताओं एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सामान समारोह का भव्य आयोजन