राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
ऋषिकेश 18 सितम्बर
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) देहरादून के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को विभागीय परिषद का गठन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ रामचंद्र सिंह नेगी द्वारा की गई। इस अवसर पर विभाग के समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। परिषद गठन के पश्चात विभाग में विभिन्न शैक्षणिक पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।

परिषद गठन के उपरांत विभाग द्वारा एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अर्थशास्त्र से संबंधित सम-सामयिक विषयों पर प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त की।
विभाग द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि जागृत करना तथा उनकी तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता को विकसित करना है। अंत में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी गईं

मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट
चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 49 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे