नरेंद्र नगर महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल ने डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की
ऋषिकेश
——————
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल समिति के तत्वावधान में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को दो समूहों ग्रुप A एवं ग्रुप B में विभाजित किया गया।
ग्रुप A का विषय “क्या उत्तराखंड में बढ़ते घोस्ट विलेज आर्थिक नीतियों की विफलता हैं?” तथा ग्रुप B का विषय “क्या बड़े पैमाने पर पर्यटन उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय संरचना को नष्ट कर रहा है?” रखा गया। विद्यार्थियों ने दोनों विषयों के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में अनुष्का, अंशिता, शशांक, अंकिता, नमन, रोनित, कृष, विदुशी, आदित्य एवं अनय सहित महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विषयों पर अपने तर्क, विचार एवं दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ. अंकिता रावत, सदस्य इमरान अली, वाणिज्य विभाग की डॉ. भारती जायसवाल तथा वनस्पति विज्ञान विभाग की सुश्री वर्षा रानी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मूल्यांकन के पश्चात ग्रुप B को विजयी घोषित किया गया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों को विषयों की व्यापक समझ विकसित करने, तथ्यों के आधार पर तर्क प्रस्तुत करने तथा समसामयिक मुद्दों पर जागरूक रहने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल, आत्मविश्वास एवं समसामयिक सामाजिक-आर्थिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता पहचानकर चुनें करियर की राह- प्रो. प्रीति
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित
महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक दिवसीय शिविर, स्वच्छता अभियान और एकता रैली का आयोजन
सत्यनिष्ठा से समृद्धि ‘थीम के अंतर्गत नागरिक सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई गई
धर्म, संस्कृति, व्यावसायिकता और ता रा रा रा …………