अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता पहचानकर चुनें करियर की राह- प्रो. प्रीति
ऋषिकेश
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल के करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप करियर चुनने के लिए मार्गदर्शन देना रहा।

प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों को दूसरों की देखा-देखी के बजाय अपनी रुचि, प्रतिभा और क्षमता को पहचानकर करियर का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही समय पर लिया गया उचित निर्णय और निरंतर प्रयास भविष्य को बेहतर दिशा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में सरकारी सेवाओं, उच्च शिक्षा, शिक्षण, बैंकिंग, निजी क्षेत्र, तकनीकी एवं डिजिटल क्षेत्र तथा स्वरोजगार सहित विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को आत्ममूल्यांकन, कौशल विकास और व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से अपनी क्षमताओं को पहचानने के लिए प्रेरित किया गया।

सेल के संयोजक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में विशेष प्रतिभा होती है, आवश्यकता उसे पहचानकर सही दिशा देने की है। उन्होंने डिजिटल दक्षता, संचार कौशल एवं व्यावहारिक ज्ञान के महत्व पर जोर दिया। देवभूमि उद्यमिता योजना की समन्वयक डॉ. हिमानी ने स्टार्टअप, उद्यमिता एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। वहीं, डॉ. राजपाल सिंह रावत ने वाणिज्य एवं वित्तीय क्षेत्र में बैंकिंग, लेखांकन और व्यवसाय प्रबंधन से जुड़े करियर विकल्पों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में डॉ. दीपेन्द्र सिंह तोपवाल, डॉ. नुर हसन, डॉ. रजनी गुसाईं डॉ. ऋतुराज पंत, डॉ. आराधना सक्सेना एवं श्री सदानंद सेमवाल के साथ छात्रों में दिव्यांशु रावत, अंशुल चंद्र , समीर , संध्या नौटियाल, संजना राणा, सुजल, मोनिका, स्वाति एवं निधि आदि के साथ साथ महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

नरेंद्र नगर महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल ने डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित
महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक दिवसीय शिविर, स्वच्छता अभियान और एकता रैली का आयोजन
सत्यनिष्ठा से समृद्धि ‘थीम के अंतर्गत नागरिक सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई गई
धर्म, संस्कृति, व्यावसायिकता और ता रा रा रा …………