विकास नेगी बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोटद्वार।
विकास नेगी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोटद्वार नियुक्त गया है।
यमकेश्वर। सुदीप कपरूवाण। 12 नवंबर 2025
विकास नेगी को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। विकास नेगी के पार्टी के प्रति समर्पण और कार्यों को देखते हुए उन्हें जिम्मेवारी दी गई है। लगातार कमजोर होती पार्टी में कार्यकर्ताओं में सामंजस्य बनाए रखने में विकास नेगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विकास ने नाराज कार्यकर्ताओं को पार्टी में जोड़ने का प्रयास किया।

बुधवार को कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लंबे समय से नए जिलाध्यक्ष का इंतजार था। आखिरकार इनका इंतजार खत्म हुआ है। कोटद्वार जिले की कमान पार्टी ने विकास नेगी के हाथों में दी है। वह इससे पूर्व कांग्रेस प्रदेश आईटी सचिव भी रहे। उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कोटद्वार में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत भी किया गया। विकास नेगी ने कहा कि पार्टी को मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाना उनकी प्राथमिकता रहेगा। विकास नेगी यमकेश्वर विकासखंड के किमसार निवासी हैं। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की तरफ से विकास नेगी को पार्टी प्रत्याशी के रूप में युवा मांग कर रहे हैं।
युवाओं में विकास नेगी के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उत्साह है।

अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता पहचानकर चुनें करियर की राह- प्रो. प्रीति
नरेंद्र नगर महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल ने डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित
महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक दिवसीय शिविर, स्वच्छता अभियान और एकता रैली का आयोजन
सत्यनिष्ठा से समृद्धि ‘थीम के अंतर्गत नागरिक सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई गई