धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में भड्डू की दाल और भात के साथ गढभोज का आयोजन।
ऋषिकेश। 13 दिसंबर 2025

————————
गढ़ भोज के प्रोत्साहन के लिए आज धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में भड्डू की दाल और पतीले का भात का आयोजन किया गया। जिसका सभी कॉलेज कार्मिकों ने रसास्वादन किया।

बताते चलें कि डॉ यू सी मैठाणी विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान के सौजन्य से यह भोज आयोजित किया गया। भड्डू में स्थानीय दालें जैसे हरसिल की राजमा, कसमोली नरेंद्र नगर की उड़द एवं चने का मेल किया गया था, जिसमें स्थानीय मसालों के साथ हिमालय फरण का उपयोग किया गया था इसके अलावा भड्डू की दाल के साथ आवश्यकता के अनुसार स्थानीय घी, सलाद एवं भात का रसास्वादन कॉलेज कार्मिकों ने किया।

विशुद्ध रूप से लकड़ी के चूल्हे में निर्मित यह पकवान सभी को उत्तराखंडी संस्कृति का एहसास दिला रहे था ।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर प्रणीता नंद ने कहा कि सांस्कृतिक समृद्धि के लिए इस प्रकार के आयोजन सहायक सिद्ध होते हैं।
भोज के प्रबंधन में डॉ संजय महर, डॉ सुशील कुमार कगड़ियाल, आदित्य दिलवाल, शीशपाल भंडारी, अजय पुंडीर, संजीव कश्यप, रमेश पुंडीर आदि प्राध्यापक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही। भोज का रसास्वादन सभी कॉलेज कार्मिकों ने किया।

एम्स ऋषिकेश की महिला कर्मी की गोली मारकर हत्या, महिला आयोग ने लिया सख्त एक्शन।
भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन नरेंद्र नगर में परीक्षा संपन्न।
कर्तव्यों का निर्वहन शुद्ध अंतःकरण से हो:प्रो प्रणिता नंद
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर स्टाफ क्लब ने बसंत पंचमी के अवसर पर शास्त्रीय विधि से किया सरस्वती पूजन।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश पहुंचकर गीता प्रेस की ‘कल्याण’ पत्रिका के शताब्दी अंक का किया विमोचन।
गुरु रामराय विद्यालय के छात्र यश रावत ने तीरंदाजी टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता