हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन को लगा करंट, गिरकर मौत।
यमकेश्वर। 11 जुलाई
पौखाल के समीप जुड्डा-रोडियाल गांव की लाइन में बुधवार को फॉल्ट आ गया था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना निगम के लाइनमैन को दी। लाइनमैन ने ऊर्जा निगम में ठेकेदार के अधीन काम कर रहे कॉन्ट्रैक्ट लाइनमैन संतोष थपलियाल को फाल्ट ठीक करने को कहा। इस दौरान जुड्डा-रोडियाल गांव से पहले लगे ट्रांसफार्मर के नजदीक खंभे पर काम करते हुए करंट लगने से लाइनमैन संतोष थपलियाल झटका खाकर नीचे जमीन पर आ गिरा। खंभे से नीचे गिरने से संतोष को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल को पौखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालात गंभीर होने पर कोटद्वार रेफर किया गया। कोटद्वार और दुगड्डा के मध्य सड़क पर हाथियों का झुंड आने पर घायल एक घंटे तक जाम में फंसा रहा। इस से संतोष की हालात खराब होती रही। घायल को देर शाम कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया गया। यहां हालात गंभीर देखते हुए देहरादून के लिए रैफर किया गया। कोटद्वार से देहरादून ले जाते वक्त हरिद्वार के समीप संतोष ने दम तोड़ दिया।

मालदेवता महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा बजट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
असंतुलित जीवन शैली दुखों का कारण, योग से निवारण: प्रो० नेगी
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी विवेकानंद और सरस्वती की मूर्तियां
टिहरी राजशाही के विरुद्ध संघर्ष के अग्रदूत श्री देव सुमन की पुण्यतिथि मनाई गई
निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कॉलेज प्राध्यापकों ने किया प्रतिभाग