यमकेश्वर क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ेंगे: हेमंत द्विवेदी
यमकेश्वर क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ेंगे: हेमंत द्विवेदी

यमकेश्वर। सुदीप कपरूवाण। 16 नवंबर 2025
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी रविवार को अपने पैतृक गांव खोबरा पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया।
ग्रामीणों ने उनका ढोल-दमाऊँ के साथ स्वागत किया और ग्रामीणों के साथ मिलकर माता श्याम सुंदरी देवी मंदिर देवी डांडा रिखेड़ा-बंचूरी मैं पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान आसपास के बोरगांव, जयहरी, निसणी, बघेलगांव आदि गांवों की कीर्तन मंडलियों ने मंदिर प्रांगण में कीर्तन भजन की प्रस्तुतियां दी।
गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज जुलेडी से मदन गोपाल भटकोटी की मंडली ने कार्यक्रम में जन्म दिन गीत गाकर हेमंत द्विवेदी को शुभकामनाएं दी।
मंदिर में हवन के उपरांत द्विवेदी ने कार्यक्रम में अतिथियों और ग्रामीणों को संबोधित किया।
हेमंत द्विवेदी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यमकेश्वर क्षेत्र में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। यमकेश्वर विकासखंड में ग्रामीण को पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता है इससे गांवों का पलायन भी रुकेगा।
हेमंत द्विवेदी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र बढ़ने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। ग्रामीणों को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा।

एम्स ऋषिकेश की महिला कर्मी की गोली मारकर हत्या, महिला आयोग ने लिया सख्त एक्शन।
भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन नरेंद्र नगर में परीक्षा संपन्न।
कर्तव्यों का निर्वहन शुद्ध अंतःकरण से हो:प्रो प्रणिता नंद
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर स्टाफ क्लब ने बसंत पंचमी के अवसर पर शास्त्रीय विधि से किया सरस्वती पूजन।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश पहुंचकर गीता प्रेस की ‘कल्याण’ पत्रिका के शताब्दी अंक का किया विमोचन।
गुरु रामराय विद्यालय के छात्र यश रावत ने तीरंदाजी टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता