ढालवाला में लगा स्वास्थ्य शिविर।
ऋषिकेश।
शुक्रवार को 14 बीघा मुनि की रेती ढालवाला वार्ड नंबर 6 में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 55 लोगों का स्वास्थ्य चेकअप किया गया।
इसमें बुजुर्ग युवा एवं गर्भवती महिलाएं सम्मिलित थी। इन सभी के बीपी, शुगर , खांसी आदि का चेकअप किया गया। इसमें लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्रेषित की गई। इसके साथ ही मुफ़्त दवाइयां वितरित की गई। इस शिविर का आयोजन मधु रावत के आवास पर किया गया। इस संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन मधु रावत के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के संचालन में राजकीय चिकित्सालय के कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला समूह आदि ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रेमदत्त सेमवाल, अंबिका गोस्वामी, जगमोहन सिंह थलवाल, विमल डोभाल, इतवार सिंह रावत आदि उपस्थित रहे l

ए.टी.आई. नैनीताल से पेशेवर दक्षता प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे जगवेंद्र पंवार
रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन
इंडोर खेल प्रतियोगिताओं एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न