भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन नरेंद्र नगर में परीक्षा संपन्न।
ऋषिकेश। 31 जनवरी 2026

————————–
भारतीय ज्ञान परंपरा तथा आधुनिक समस्याओं के निदान के उद्देश्य से आयोजित ‘भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026’ में राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर से 45 छात्र छात्राओं ने प्रतिभा किया।
बताते चलें कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित यह एक राष्ट्रव्यापी बौद्धिक मंथन है। जिसमें युवाओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए महाविद्यालय में परीक्षा आयोजित की गई।

परीक्षा की सुचिता और निष्पक्षता के लिए परीक्षा नोडल डॉ जितेंद्र नौटियाल एवं केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर प्रणिता नंद प्राचार्य के नेतृत्व में चाक चौबंद व्यवस्था की गई। परीक्षा की बेहतरीन प्रबंधन के लिए परीक्षा समिति और मूल्यांकन समितियां गठित की गई थी।
परीक्षा केंद्र से कुल 101 छात्रों ने पंजीकरण किया था जिसमें 45 छात्रा-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया,उनमें 37 छात्राएं एवं 8 छात्र शामिल है।
परीक्षा समिति में डॉ राजपाल सिंह रावत,डॉ नताशा,डॉ आराधना सक्सेना, डॉ संजय कुमार, डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल , डॉ रंजीता जौहरी एवं मुनेंद्र कुमार ने प्रमुख भूमिका निभाई। वही मूल्यांकन समिति में डॉ यू सी मैठाणी ,डॉ सुधारानी, डॉ सुशील कुमार कगड़ियाल एवं डॉ देवेंद्र कुमार ने प्रमुख योगदान दिया।
पूर्वाहन 10 बजे से 12 तक चली इस परीक्षा में 80 बहुविकल्पीय तथा एक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न का उत्तर देना था। कुल मिलाकर शांतिपूर्ण संपन्न इस परीक्षा में छात्रों की प्रतिभागिता से नोडल संतुष्ट नजर आए। इस आशय की जानकारी कॉलेज मीडिया समिति के सदस्य डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

एम्स ऋषिकेश की महिला कर्मी की गोली मारकर हत्या, महिला आयोग ने लिया सख्त एक्शन।
कर्तव्यों का निर्वहन शुद्ध अंतःकरण से हो:प्रो प्रणिता नंद
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर स्टाफ क्लब ने बसंत पंचमी के अवसर पर शास्त्रीय विधि से किया सरस्वती पूजन।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश पहुंचकर गीता प्रेस की ‘कल्याण’ पत्रिका के शताब्दी अंक का किया विमोचन।
गुरु रामराय विद्यालय के छात्र यश रावत ने तीरंदाजी टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता
गिन्दी कौथिग है भाईचारा का पर्व: हेमंत द्विवेदी