पहाड़ से लेकर मैदान तक इन विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री धामी ने की वित्तीय स्वीकृति प्रदान
बातें कम कम ज्यादा : धामी की घोषणाएं धरातल पर, यहां धड़ाधड़ होती है वित्तीय स्वीकृति प्रदान

पहाड़ से लेकर मैदान तक इन विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री धामी ने की वित्तीय स्वीकृति प्रदान

धर्म रक्षक धामी ने मंदिरों के सौन्दर्यीकरण ,मेला स्थल, व मंदिर के जीर्णोंद्वारा,के लिये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विधानसभा क्षेत्र, बागेश्वर के हरज्यू मंदिर दफौट, नीलेश्वर मंदिर एवं चण्डिका देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु इस वित्तीय वर्ष के लिए रूपये 01 करोड़, जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत सतपुली के निकट दंगलेश्वर महादेव मंदिर के स्नानागार व मंदिर के स्तरीय विकास हेतु रूपये 88.17 लाख, विधानसभा क्षेत्र जसपुर के ग्राम हल्दूवासाहू में हीडीम्बा देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु रूपये 82.67 लाख, विधानसभा क्षेत्र देहरादून के क्लेमेन्टाउन स्थित श्री रघुनाथ मंदिर गुरूद्वारा कॉलोनी, क्लेमेन्टाउन, देहरादून में सभागार एवं कक्ष बनाने हेतु रूपये 50.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चंपावत के पौराणिक लधौनधूरा मेला स्थल का सौन्दर्यीकरण हेतु रूपये 73.30 लाख, विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के प्रवेशद्धार कोटद्वार के कौड़िया, सिद्धबली मंदिर, चिल्लरखाल, पाखरौं के सौन्दर्यीकरण हेतु रूपये 48.51 लाख, जनपद पिथौरागढ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला़ में पंचकोटी देव मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु रूपये 30.00 लाख, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अलखनाथ मंदिर, किलपारा एवं बज्येंण मंदिर, ढ़ाई ईजर के सौन्दर्यीकरण हेतु कुल रूपये 85 लाख के सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष के लिए रूपये 26.36 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के अंतर्गत सांस्कृतिक नगरी द्वाराघाट की ऐतिहासिक धरोहर श्री शुक्रेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोंद्वारा हेतु पूर्व में स्वीकृत कुल रूपये 01 करोड के क्रम में द्वितीय किश्त की अवशेष़ धनराशि रूपये 20.98 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट