अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस: बधाणी, सलाणी, नागपुरी, कुमाऊनी, जौनसारी लोक भाषाओं पर चर्चा
ऋषिकेश। 21 फरवरी 2026
……………………………………
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग के तत्वावधान में
स्थानीय भाषा प्रकोष्ठ के बैनर तले स्थानीय भाषा बोली पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया ,जिसमें उपस्थित लोगों ने अपनी अपनी स्थानीय भाषा में प्रचलित शब्दों का प्रयोग करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो प्रणिता नंद ने कहा कि मातृ भाषाएं,लोक भाषाएं हमारी दैनिक दिनचर्या में जब प्रयोग होगी तब ही इनका अस्तित्व बचा रहेगा अन्यथा ये विलुप्त हो जाएंगी । उन्हेंने कहा कि यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम अपनी मातृभाषाओं का अधिक से अधिक प्रयोग कर उनके अस्तित्व को बचाने का कार्य करें।
स्थानीय भाषा प्रकोष्ठ के संयोजक और हिंदी विभाग के विभाग प्रभारी डॉ जितेंद्र नौटियाल ने गढ़वाली लोक भाषा में अपने विचार व्यक्त करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की और अपनी गाजणा पट्टी उत्तरकाशी का प्रतिनिधित्व किया ।

परिचर्चा में तल्ला नागपुर पट्टी का प्रतिनिधित्व डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल,कट्यूलस्यूं पट्टी पौड़ी गढ़ वाल का डॉ सुशील कुमार कगडियाल,कीर्तिनगर क्षेत्र की डागर पट्टी का डॉ मनोज फोंंदणी, राठ क्षेत्र की ढैजुला पट्टी का डॉ विजय प्रकाश भट्ट ,खाटली पट्टी पौड़ी गढ़ वाल का डॉ बी पीपोखरियाल ,
स्थानीय धमांदस्यू पट्टी का अजय पुंडीर, आदित्य सिंह,
छात्र संघ उपाध्यक्ष राहुल ,प्रीति,
कुजणी पट्टी टिहरी गढ़वाल का शीशपाल भंडारी, धाराक्रिया पट्टी का भूपेंद्र खाती, कुमाऊं क्षेत्र की बेल पट्टी (गंगोलीहाट) का डॉ कमल कुमार बिष्ट , डॉ हिमांशु जोशी,चिराला और मल्ला सालम पट्टी अल्मोड़ा का डॉ सोनी तिलारा,चौखुटिया घनई पट्टी का गिरीश जोशी, भंडारस्यू ,पालीगाड़ पट्टी जौनपुर का शूरवीरदास ने प्रतिनिधित्व करते हुए परिचर्चा में प्रतिभाग किया।
अनेक विलुप्त प्रायः हो गए शब्दों का रूचिपूर्वक प्रयोग करते हुए सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि दैनिक जीवन में इन शब्दों का प्रयोग करते रहेंगे।

मालदेवता कॉलेज में यूकोस्ट प्रायोजित आईपीआर व्याख्यान श्रृंखला के सातवां सत्र का आयोजन।
व्यावहारिक प्रशिक्षण से वित्तीय आत्मविश्वास जगाएं -डॉ रावत
बौद्धिक संपदा संरक्षण पर महाविद्यालय डाकपत्थर एवं यूकास्ट के व्याख्यान माला का आयोजन
राजकीय इंटर कॉलेज दुआधार का वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मेलन सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न
रणनीतिक तैयारी एवं एकाग्रता सफलता के मंत्र: डॉ बर्त्वाल
एम्स ऋषिकेश की महिला कर्मी की गोली मारकर हत्या, महिला आयोग ने लिया सख्त एक्शन।