नरेंद्रनगर कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर रक्तदान शिविर, छात्रों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
नरेंद्रनगर।
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वीरा फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपना अपना योगदान दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० वी एस नेगी ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया और छात्रों को संबोधित करते हुए रक्तदान से जुडी भ्रांतियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विनोद डोभाल वीरा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य द्वारा रक्तदान के महत्व से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज फोंदनी ने छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की एंटी ड्रग सेल द्वारा नशे के दुष्प्रभाव के बारे में छात्राओं को अवगत कराया गया। शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकों डॉ० सृचना सचदेवा, डॉ० कमल कुमार बिष्ट, डॉ० विजय प्रकाश भट्ट, डॉ० सुशील कुमार कगड़ियाल, आकाश सजवाण, सतेंद्र कुमार, शिशुपाल, तथा ऋषिता, आयुष रावत, एवं अन्य द्वारा भी योगदान दिया गया। वीरा फाउंडेशन की तकनीकी टीम में डॉ सूरज विश्वकर्मा, अमन रंधावा, अभिषेक राजपूत , विजय किशोर, पूजा भारद्वाज शामिल रहे।

अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में गोपेश्वर तथा बालिका वर्ग में जसपाल राणा इंस्टीट्यूट विजेता बने
धर्मानंद उनियाल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श कार्यक्रम
श्री देव सुमन विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता
पलायन ने तोड़ दी पुश्तों पुरानी जजमानी व्यवस्था, तर्पण के लिए ऋषिकेश से बुलाने पड़ रहे वेदपाठी
डिग्री के साथ कौशल और उद्यमिता अपनाएं युवा: करियर काउंसलिंग कार्यशाला में विशेषज्ञों ने किया प्रेरित
मालदेवता कॉलेज में जागरूकता रैली और स्थानीय खाद्य व्यंजनों के साथ गढ़भोज का भव्य आयोजन