चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 49 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
गुरुवार देर शाम बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट,
श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम के द्वितीय चरण के तैयारियों की दी जानकारी
देहरादून।
4 सितंबर।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास में भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम सहित चारधाम यात्रा की अब तक की प्रगति तथा मानसून के बाद शुरू होने वाले द्वितीय यात्रा चरण की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार तक 16,86,438 तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम तथा 14,75,679 श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। इस प्रकार दोनों धामों में अब तक 31,62,117 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। वहीं, हेमकुंड साहिब सहित चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 49 लाख से अधिक पहुंच चुकी है।
उन्होंने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के लिए करीब 19 लाख तथा श्री केदारनाथ धाम के लिए साढ़े 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। दोनों धामों के लिए पंजीकरण का आंकड़ा करीब 40 लाख पहुंच चुका है।
द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। यात्रा के लिए अभी करीब दो माह का समय शेष है। ऐसे में आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
बैठक के दौरान मानसून के बाद यात्रा के दूसरे चरण को सुचारु एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए की जा रही तैयारियों पर भी चर्चा हुई बीकेटीसी अध्यक्ष ने धामों में व्यवस्थाओं तथा यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद रहे।
•प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट
उद्यमिता आज के युवाओं के लिए रोजगार के साथ आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: प्रो. विनोद अग्रवाल
संतुलित आहार स्वस्थ जीवन का आधार: डॉ. डिम्पल भट्ट
वैज्ञानिक, तकनीकी क्षमता एवं संस्कृतिक आत्मविश्वास का समन्वय विकसित भारत की नीव: प्रोफेसर दत्ता
नई टिहरी में देवभूमि उद्यमिता योजना का ओरिएंटेशन, युवाओं को स्वरोजगार का मंत्र
लोकजीवन का ‘रैमासी फूल’, जटामासी के मोहक फूल हैं