धमांद गांव में बाघ के हमले में नेपाली मूल का श्रमिक गंभीर रूप से घायल
राजकीय प्राथमिक धमाँद, प्राथमिक विद्यालय दिउली एवं राजकीय इंटर कॉलेज कॉलेज दिउली में अवकाश घोषित
एसडीएम नें दिए पिंजरा लगाने के निर्देश
यमकेश्वर
राजाजी टाइगर पार्क के अंतर्गत धमांद गांव में शुक्रवार दोपहर बाघ के हमले से एक नेपाली मूल का श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद चमनपुर,धमांद,संयार सहित आसपास के कई गांवों में दहशत का माहौल है। वहीं बरसात के कारण बंद पड़ी सड़क ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में भी मुश्किलें खड़ी कर दीं।

घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है। 34 वर्षीय बल बहादुर श्रमिक निवासी नेपाल जो चमनपुर गांव से धमाँद गांव की ओर पैदल जा रहा था एक मोड़ पर झाड़ियों से निकले बाघ ने उस पर हमला कर दिया। अकेले श्रमिक नें बाघ के साथ संघर्ष किया। शोर करने पर बाघ झाड़ियों की तरफ भाग गया। इस दौरान बल बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सुचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बरसात के कारण सड़क बंद होने से गंभीर रूप से घायल श्रमिक को धमांद गांव से दिउली इंटर कॉलेज तक 5 किमी खाट में लिटाकर लाया गया। यहाँ 108 के द्वारा उसे उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर संकट
इस हमले के बाद क्षेत्र में दहशत बढ़ गई है। सबसे ज्यादा चिंता चमनपुर, धमांद, संयार के स्कूली बच्चों को लेकर है। इसी सड़क मार्ग से रोजाना करीब एक दर्जन बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के कारण सड़क किनारे झाड़ियां उगी होने से बाघ, भालू आदि जानवर आसानी से छिप जाते हैँ। ग्रामीणों ने राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन से तत्काल झाड़ियों की कटान की मांग की है।

एक हफ्ते से बंद है दिउली-धमांद सड़क
हमले के साथ ही क्षेत्र की बदहाली भी सामने आई। दिउली-धमांद सड़क एक सप्ताह से बंद पड़ी है। कई जगह मलबा आया है तो कहीं सड़क पूरी तरह बह चुकी है। सड़क बंद होने से बाघ के हमले में घायल व्यक्ति को 5 किमी तक कंधे पर ढोकर लाना पड़ा। इस सड़क से बँस्टोला, खरगोसा, डोरंण, चमनपुर, धमांद, केशुबाड़ी, संयार गांवों के करीब 500 लोग जुड़े हैं। इन्हें अस्पताल, बाजार और स्कूल के लिए रोज आवाजाही करनी पड़ती है। ग्रामीणो नें सड़क खोलने की मांग की है।

2012 में बनी सड़क, आज तक नहीं हुई मरम्मत
दिउली धमाँद सड़क का निर्माण वर्ष 2012 में मंडी समिति एवं विधायक निधि से बनाई गई थी। 13 साल बीत जाने के बाद भी इसकी सुध नहीं ली गई। सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जगह जगह मलबा आया हुआ है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह बह चुकी है।
अब यह सड़क पीएमजीएसवाई में प्रस्तावित है। स्वीकृति मिलने के बाद मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य हो पाएगा। ग्रामीणो का आरोप है कि राजाजी पार्क क्षेत्र में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो चिंता का विषय है। वहीँ जानवरों के हमले में ग्रामीणो की पशु हानि लगातार हो रही है। आज बाघ के हमले की घटना के बाद लोग चिंतित हैँ.
राजाजी टाइगर पार्क अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में रात दिन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैँ। पार्क अंतर्गत धमाँद गांव में बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगानें के निर्देश भी दिए गए हैँ। स्कूल आने जाने वाले बच्चों की सुरक्षा में विशेष ध्यान देने की जरुरत है।
चतर सिंह चौहान एसडीएम यमकेश्वर
इस सड़क मार्ग पर प्रतिदिन दर्जनों लोगों की आवाजाही रहती है। हिंसक बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाना जरुरी है। नौकरी पेशा एवं व्यवसाई ग्रामीण रात दिन आवाजाही करते हैँ। राजाजी पार्क प्रशासन लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
गीता पयाल जिला पंचायत सदस्य भादसी

बाघ के हमले में घायल नेपाली श्रमिक का निशुल्क उपचार एम्स ऋषिकेश किया जा रहा है। घायल व्यक्ति के इलाज में पूरा सहयोग दिया जा रहा है। क्षेत्र में गश्त की जा रही है। घटना स्थल पर टीम को भेजकर मार्ग की झाडी भी कटवाई जा रही है।
राजेश जोशी क्षेत्राधिकारी राजाजी टाइगर पार्क गोहरी रेंज
विद्यालय के निकट बाघ के हमले की घटना को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा संज्ञान लेते हुए विद्यालय में एक दिन अवकाश घोषित किया गया है। शनिवार को ऑनलाइन ही पठन पाठन होगा।
डॉ नन्द किशोर गौड़ प्रधानाचार्य राइका दिउली

नरेंद्र नगर महाविद्यालय की एंटी ड्रग्स सैल ने नशा मुक्ति शपथ और हस्ताक्षर अभियान चलाया
शोध पत्रिका का प्रकाशन शोध एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल – सुबोध उनियाल
विभिषिका दिवस की चुनौतियों को बदले की भावना से नहीं बल्कि बदलाव से हल करना होगा: प्रो विजय
नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने खरपतवारों की सफाई के साथ स्वतंत्रता दिवस की तैयारी शुरू की
नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने तिरंगा रैली धूमधाम से निकली
उद्यमिता ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र