जुलेड़ी पंचायत की उप प्रधान बनीं अंजली देवी, निर्विरोध चुने जाने पर पंचायत में खुशी की लहर
यमकेश्वर 15 जुलाई 2026
यमकेश्वर विकासखंड के जुलेड़ी ग्राम पंचायत में बुधवार को उप प्रधान पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जुलेड़ी पंचायत के बिंजाखेत वार्ड की सदस्य अंजली देवी को सर्वसम्मति से उप प्रधान चुना गया।
बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिंजाखेत में जुलेड़ी पंचायत की चुनाव प्रकिया चुनाव अधिकारी ममता रतूड़ी की निगरानी में सम्पन्न की गई।

6 वार्ड सदस्यों ने दिया एकमत समर्थन
जुलेड़ी पंचायत में कुल 7 वार्ड सदस्य हैं। जुलेड़ी गांव में 3 वार्ड,
बिंजाखेत में 1 वार्ड,पैन्या गांव में 1 वार्ड, ढौसण गांव में 2 वार्ड हैँ।
चुनाव में सभी वार्ड सदस्यों ने एकमत होकर अंजली देवी के नाम पर सहमति जताई। वार्ड सदस्यों ने आपसी सामंजस्य का परिचय देते हुए बिना किसी विरोध के चुनाव संपन्न कराया।
विकास को मिलेगी नई गति
युवा उप प्रधान के रूप में अंजली देवी के चयन से पंचायतवासियों में उत्साह है। सभी वार्ड सदस्यों ने कहा कि युवा नेतृत्व के आने से पंचायत के सड़क, पैदल रास्तों,पेयजल स्रोत, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विकास कार्यों में तेजी आएगी। उप प्रधान अंजली देवी ने कहा की पंचायत के पांचो गांवों का संतुलित विकास हमारी प्राथमिकता रहेगी।
बुधवार को चुनावी प्रक्रिया में वार्ड सदस्य मंगतराम कपरुवान,प्रिया देवी, संतोषी देवी, जितेन्द्र सिंह, करिश्मा देवी उपस्थित रहे।15

मजबूत शरीर एवं मन की स्थिरता के लिए योग आवश्यक: प्रो. विजय सिंह नेगी
राजकीय महाविद्यालय प्रयोगशाला संघ गढ़वाल मंडल का गठन गणेश अध्यक्ष, किशोर कुमार महासचिव चुने गये
एक पेड़ मां के नाम’ के तहत फलदार वृक्षों का रोपण, वन क्षेत्राधिकारी गोहरी सुनील रावत ने किया जागरूक
राष्ट्रीय शिक्षा नीति विकसित भारत 2047 के लिए महत्वपूर्ण: प्रोफेसर पुरोहित
नरेंद्र नगर महाविद्यालय में प्रवेश पंजीकरण तिथि 12 जुलाई तक विस्तारित
आईएसटीडी देहरादून चैप्टर की नई प्रबंध समिति ने संभाला कार्यभार *समावेशी प्रबंधन और संस्थागत विकास नई कार्यकारिणी की प्राथमिकता