आईएसटीडी देहरादून चैप्टर की नई प्रबंध समिति ने संभाला कार्यभार *समावेशी प्रबंधन और संस्थागत विकास नई कार्यकारिणी की प्राथमिकता
देहरादून, 29 जून।
भारतीय प्रशिक्षण एवं विकास संस्था (आईएसटीडी) देहरादून चैप्टर की वार्षिक आम सभा का सफल आयोजन होटल ब्लेसिंग बेल्स, बल्लूपुर, देहरादून में संपन्न हुआ। बैठक में दो दर्जन से अधिक सदस्यों ने सहभागिता की।
चैप्टर के अध्यक्ष अनूप कुमार के आवश्यक कार्यवश नगर से बाहर होने के कारण सभा की अध्यक्षता चैप्टर की उपाध्यक्ष डॉ. अपूर्वा त्रिवेदी ने की। सदस्यों को पूर्व में प्रेषित कार्यसूची के अनुसार पिछली वार्षिक आम सभा की कार्यवाही की सर्वसम्मति से पुष्टि की गई।
इसके उपरांत तत्कालीन मानद सचिव राजेन्द्र सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान चैप्टर द्वारा आयोजित गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं, चैप्टर के कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने वार्षिक लेखों एवं वित्तीय विवरणों का विस्तृत प्रतिवेदन सदस्यों के समक्ष रखा।

कार्यसूची के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा एवं अनुमोदन के पश्चात वर्ष 2026-28 के लिए निर्वाचित नई प्रबंध समिति ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। नई कार्यकारिणी में राजेन्द्र सिंह अध्यक्ष, डॉ. मीनाक्षी वर्मा उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार शर्मा मानद सचिव तथा डॉ. अपूर्वा त्रिवेदी मानद कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगी। प्रबंध समिति के सदस्यों के रूप में डॉ. एच. सी. पुरोहित, डॉ. गिरीश लखेड़ा, निशांत कुमार तथा सौम्या बेनीवाल ने भी अपने दायित्व ग्रहण किए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चैप्टर का संचालन समावेशी प्रबंधन एवं संस्थागत विकास की भावना के साथ किया जाएगा। उन्होंने बेहतर प्रबंधन एवं सुचारु संचालन के लिए सभी सदस्यों से रचनात्मक सुझाव आमंत्रित किए।
उन्होंने बताया कि प्राप्त सुझावों के आधार पर चैप्टर की विभिन्न गतिविधियों का संचालन प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) के अनुरूप किया जाएगा तथा विभिन्न दायित्व पदाधिकारियों, प्रबंध समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवी सदस्यों के बीच साझा किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि निर्धारित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की समय-समय पर समीक्षा एवं निगरानी की जाएगी, जिससे चैप्टर की गतिविधियों में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा का समापन हुआ। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने प्रशिक्षण एवं विकास के क्षेत्र में आईएसटीडी देहरादून चैप्टर की भूमिका को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट