धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्र नगर में चुनाव 2025-26 की अधिसूचना जारी।
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 की अधिसूचना जारी हो गई है।
नरेंद्रनगर में चुनाव कार्यक्रम घोषित।
नरेंद्रनगर। 20 सितम्बर 2025।
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. विजय प्रकाश ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की बिक्री 22 सितम्बर 2025 को होगी, और 23 सितम्बर को नामांकन पत्र जमा किए जाएँगे। नामांकन पत्रों की जाँच 24 सितम्बर 2025 को की जाएगी साथ ही 24 सितम्बर 2025 को ही नाम वापसी की तिथि तय की गई है और इसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची भी जारी कर दी जाएगी। मतदान 27 सितम्बर 2025 को संपन्न होगा और परिणाम भी उसी दिन घोषित करने के साथ ही विजेताओं को शपथ दिलाई जाएगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने समस्त छात्र-छात्राओं से आह्वान किया है कि वे लोकतांत्रिक परंपरा को सुदृढ़ बनाने हेतु शांतिपूर्ण एवं सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
लिंगदोह समिति एवं विश्वविद्यालय के नियम छात्र संघ सूचना पट्ट एवं अधिसूचना एवं प्रत्याशियों के सूचनार्थ अलग अलग दो सूचना पट्ट निर्धारित किए गए है, और सूचना/ नियम अलग अलग लगाये गए हैं। कॉलेज मीडिया प्रभारी डॉ सरचना सचदेवा ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है।

रायपुर कॉलेज ने कुमांलड़ा में गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता पहचानकर चुनें करियर की राह- प्रो. प्रीति
नरेंद्र नगर महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल ने डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित
महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक दिवसीय शिविर, स्वच्छता अभियान और एकता रैली का आयोजन