यमकेश्वर विकासखंड में विदाई समारोह का आयोजन।
विकासखंड मुख्यालय यमकेश्वर में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों के विदाई समारोह का हुआ आयोजन।
2 ग्राम विकास अधिकारी सहित 11 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के हुए अन्य विकासखंडों में स्थानांतरण।
यमकेश्वर। सुदीप कपरूवान। 19 सितंबर 2025
विकासखंड यमकेश्वर में तैनात 11 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का स्थानांतरण अन्य विकासखंडों में हुआ है। वहीं यमकेश्वर विकासखंड को 5 नए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मिले हैं। इन पांचों ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने पंचायतों में अपना कार्यभार संभाल लिया है।

यमकेश्वर विकासखंड में तैनात 11 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी 3 वर्ष से अधिक समय से यमकेश्वर विकासखंड में कार्यरत थे। स्थानांतरण नियमावली के अनुसार कोई भी कर्मचारी 1 विकासखंड में अधिकतम केवल 3 वर्ष ही रह सकता है। वहीं लंबे समय से ब्लॉक में तैनात 2 ग्राम विकास अधिकारियों का भी स्थानांतरण हुआ है।

सहायक विकास अधिकारी पंचायत दिनेश रावत ने बताया कि अन्य विकासखंडों से स्थानांतरण होकर आए पांच ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को पंचायतें सौंप दी गई हैं।
साथ ही इन्हें अतिरिक्त 6 से 7 ग्राम पंचायतों का कार्यभार भी दिया गया है। दिनेश चौहान को बगोड़ गांव, विनीत सैनी तोली, ज्योति को नौगांव मल्ला,रोहित ठाकुर को बंचूरी व पूरण सिंह की तैनाती माग़था में हुई है।

ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान ने सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों को पुष्प माला पहना कर विदाई दी।
कार्यक्रम में बीडीओ दृष्टि आनंद, एडीओ पंचायत दिनेश रावत, एबीडीओ जगमोहन बिष्ट,गंगा सिंह बिष्ट,विक्रांत,दीपक नेगी,अलका रावत,सुरजीत रावत आदि मौजूद रहे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट