श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष बने राजीव खत्री।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष बने राजीव खत्री।
ऋषिकेश।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शास्त्री की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने कार्यक्रम को विस्तार देते हुए यूनियन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार राजीव खत्री को दिया गया है। महामंत्री पद पर अमित सिंह कंडियाल नामित किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव खत्री ने बताया कि संगठन के उद्देश्यों को लेकर पत्रकारों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और पत्रकारों के हितों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार राजीव खत्री पूर्व मे गढ़वाल प्रेस क्लब पौड़ी के अध्यक्ष, उत्तराखंड पत्रकार यूनियन उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष, ऋषिकेश प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।
वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र चमोली व राजेश शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। ऋषिकेश नगर कार्यकारणी में युवा पत्रकार अरविंदर सिंह को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट