वाहन के बोनट पर गिरा बोल्डर। बाल बाल बचे वाहन सवार।
यमकेश्वर। सुदीप कपरूवाण। 4 अगस्त 2025
लक्ष्मण झूला नीलकंठ मोटर मार्ग पर काली कुंड के समीप श्रद्धालुओं का ब्रेजा वाहन जो नीलकंठ से गरुड़ चट्टी की तरफ आ रहा था उक्त वाहन पर सोमवार सुबह लगभग 9 बजे पहाड़ी से बोल्डर आ गिरा।
दुर्घटना में वाहन में सवार यात्री बाल बाल बचे। मौके पर लक्ष्मण झूला पुलिस टीम द्वारा वाहन को सड़क मार्ग से हटाया गया। उक्त वाहन में सवार यात्रियों को अन्य वाहन की मदद से अपने गंतव्य को रवाना कर दिया गया है। नीलकंठ मार्ग पर कालीकुंड के समीप कार संख्या UP 38 F 0011 पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से वाहन चालक चोटिल हुआ बाकी अन्य लोग सुरक्षित हैं। जबकि वाहन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। क्षत्रिग्रस्त वाहन को जेसीबी की मदद से सड़क से हटाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी।

थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला संतोष पैथवाल ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
स्वर्गाश्रम टैक्सी यूनियन से नीलकंठ की ओर चलने वाले टैक्सी वाहनों को भारी बारिश के कारण सुरक्षा की दृष्टि से समय सुबह साढ़े 9 बजे में साढ़े 11 बजे तक रोका गया था। बारिश के कारण सड़क मार्ग पर जगह जगह मलबा भी आया था। जिसको लोनिवि दुगड्डा की जेसीबी मशीन से साफ किया गया। लगभग 12 बजे सड़क वाहनों के लिए खोल दी गई।

दुर्घटना ग्रस्त वाहन में सवार यात्री
1.मनीष पुत्र कृष्णपाल
निवासी ग्राम कालाखेड़ा पोस्ट सरंगढ़ कमाल थाना राजबपुर जिला अमरोहा up उम्र 46 वर्ष (मामूली चोट)
2.अंजू पत्नी उपरोक्त निवासी उपरोक्त उम्र 36 वर्ष
3 कुमारी यशवी पुत्री उपरोक्त उम्र 10 वर्ष

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट