रात्रि 11ः00 बजे के बाद भी बार में 100 से अधिक महिला, पुरुष, अव्यस्क पी रहे थे धड़ल्ले से शराब देहरादून जिला प्रशासन ने कर डाला सीज
रात्रि 11ः00 बजे के बाद भी बार में 100 से अधिक महिला, पुरुष, अव्यस्क पी रहे थे धड़ल्ले से शराब
देहरादून जिला प्रशासन ने कर डाला
सीज

जिला प्रशासन देहरादून द्वारा राजपुर रोड अवस्थित रोमियो लेन बार एवं रेस्टोरेंट, सर्किल बार एवं रेस्टोरेंट पर छापेमारी की करवाई की गई, जिनकी स्थानीय निवासियों द्वारा विभिन्न माध्यम से लंबे समय से शिकायतें की जा रही थी। रोमियो लेन बार पर प्रशासन की टीम लगभग 11ः45 बजे पहुंची जहां पर सौ से अधिक लोग उपस्थित थे जिनमें स्कूली छात्र/ छात्राएं अवयस्क नागरिक भी प्रतीत हो रहे थे। वही सर्किल रेस्टोरेंट में प्रशासन की टीम 12ः 58 बजे पहुंची वहां पर भी सो से अधिक महिला पुरुष शराब पीते पाए गए व डीजे का बज रहा था वही बार में डीजे संचालक तथा कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि यहां प्रतिदिन रात्रि एक से 2ः00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया किए जाते हैं। जिला प्रशासन की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों बार रेस्टोरेंट को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया गया है। तथा 13 फरवरी से 15 फरवरी तक की समस्त वीडियो फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं
बता दे की इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी चकराता योगेश मेहर, उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी सहित प्रशासन के टीम उपस्थिति रही

रायपुर कॉलेज ने कुमांलड़ा में गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता पहचानकर चुनें करियर की राह- प्रो. प्रीति
नरेंद्र नगर महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल ने डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की
गृह विज्ञान संकाय में विभागीय परिषद का गठन
डिजिटल मीडिया साक्षरता पर पत्रकारिता विभाग में कार्यशाला आयोजित
महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक दिवसीय शिविर, स्वच्छता अभियान और एकता रैली का आयोजन