मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली के उत्तमनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पवन शर्मा के पक्ष में जनसंपर्क किया और देवतुल्य जनता से भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की
मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली के उत्तमनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पवन शर्मा के पक्ष में जनसंपर्क किया और देवतुल्य जनता से भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की

आज दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के उत्तमनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पवन शर्मा के पक्ष में जनसंपर्क किया और देवतुल्य जनता से भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्लीवासी अब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों से भली-भांति परिचित हो चुके हैं। खोखले वादों और जनता को ठगने की दुकान अब बंद होने जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जन-जन ने इस बार भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने का संकल्प ले लिया है।
मुख्यमंत्री धामी ने दिल्लीवासियों से भाजपा के पक्ष में समर्थन देने की अपील की और कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार न केवल दिल्ली के विकास में तेजी लाएगी बल्कि दिल्लीवासियों के लिए एक स्थिर और मजबूत शासन भी सुनिश्चित करेगी।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट