कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने पिता स्व.श्याम दत्त जोशी की स्मृति में निर्मित दुर्गा मंदिर के पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर पूजा अर्चना और भजन कीर्तन का किया आयोजन
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने पिता स्व.श्याम दत्त जोशी की स्मृति में निर्मित दुर्गा मंदिर के पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर पूजा अर्चना और भजन कीर्तन का किया आयोजन

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज जीएमएस रोड स्थित कुर्मांचल भवन में अपने पिता स्व.श्याम दत्त जोशी की स्मृति में निर्मित दुर्गा मंदिर के पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर माता रानी के भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जागरण मंच द्वारा माता के भजन एवं कीर्तन किया गया। सभी ने माता रानी के सामने जमकर भजन कीर्तन और नृत्य करके माता रानी का आर्शीवाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी पत्नी निर्मला जोशी संग दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
विदित हो कि प्रत्येक वर्ष कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने पिता स्व.श्याम दत्त जोशी की स्मृति निर्मित दुर्गा मंदिर में सुन्दरकाण्ड माता की चौकी एवं भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन करते है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, कंचन जोशी, सौरभ नागिया, संतोष जोशी, बबीता शाह, महेश नागिया, गोविंद पांडेय, मंजू देऊपा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में भारत बौद्धिक परीक्षा के 45 प्रतिभागियों को प्राचार्य ने दिए प्रमाण पत्र, कॉलेज को सराहनीय सेवा का अवार्ड
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षाएं शांतिपूर्ण शुरू, एमकॉम में 100% उपस्थिति