जानिए क्यों शीतकाल में यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व सरल होगी.
जानिए क्यों शीतकाल में यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व सरल होगी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रविवार को ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर से शीतकालीन यात्रा की औपचारिक शुरुआत किए जाने को श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने ऐतिहासिक अवसर बताया है। शीतकालीन यात्रा का शंखनाद किए जाने पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने प्रतीक स्वरूप मुख्यमंत्री धामी को शंख भेंट किया।
अजेंद्र ने कहा कि शीतकालीन यात्रा को लेकर पूर्व में चर्चाएं भी हुईं हैं और प्रयास भी किए गए। मगर पहली बार मुख्यमंत्री धामी ने शीतकालीन यात्रा के लिए गंभीर प्रयास किए हैं। शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं बाबा केदार की शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंच कर एक सार्थक पहल की है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की इस पहल से शीतकालीन यात्रा को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए तीर्थस्थलों के विकास का संकल्प व्यक्त किया जाना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विरासत से विकास” की संकल्पना को प्रदेश में साकार कर रहे हैं।
अजेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बीकेटीसी अपने अधीनस्थ मंदिरों में आधारभूत ढाँचे के विकास और यात्री सुविधाओं के विकास में जुटी हुई है। इससे शीतकाल में यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व सरल होगी।
मुख्यमंत्री धामी द्वारा शीतकालीन यात्रा की औपचारिक शुरुआत को (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने ऐतिहासिक अवसर बताया

डिफेंस कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए चार ओपन जिम और एक बैडमिंटन कोर्ट
पीएम श्री राइका दुआधार में दो दिवसीय “समर कैम्प 2026” का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून
भवन गणना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के लिए मुनेंद्र सम्मानित
यू.ओ.यू. के विशेषज्ञों ने नरेंद्र नगर बालिका इंटर कॉलेज में पाठ्यक्रमों की जानकारी दी
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में भारत बौद्धिक परीक्षा के 45 प्रतिभागियों को प्राचार्य ने दिए प्रमाण पत्र, कॉलेज को सराहनीय सेवा का अवार्ड
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षाएं शांतिपूर्ण शुरू, एमकॉम में 100% उपस्थिति