मेक्सिको : विश्व संघ सम्मेलन 2023 के अंतिम दिवस कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कैनकुन की सबसे बड़ी मंडी का किया भ्रमण
मेक्सिको : विश्व संघ सम्मेलन 2023 के अंतिम दिवस कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कैनकुन की सबसे बड़ी मंडी का किया भ्रमण

मंत्री जोशी ने कोरेन, फ्रांस के कृषि मंत्री और पोलैंड और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधिमंडल से कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, फूलों की खेती के क्षेत्र में उत्तराखंड में निवेश के लिए अनुरोध किया

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तीन दिनों तक चले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में जो अनुभव साझा किए गए है, उनका लाभ देश एवं प्रदेश का अवश्य मिलेगा।
प्रदेश के कृषि मंत्री एवं कृषि विपणन बोर्ड के राष्ट्रीय संघ (कौसाम्ब) के अध्यक्ष गणेश जोशी ने मेक्सिको के कैनकुन में थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 के समापन दिवस पर वर्ल्ड यूनियन ऑफ हॉलसेल मार्केट (WUWM) सम्मलेन के सभी प्रतिनिधिमंडलों के साथ कैनकुन की सबसे बड़ी मंडी का दौरा किया। मंत्री गणेश जोशी ने कैनकुन मंडी में बड़े कोल्ड स्टोर और कैनकुन के बड़े थोक बाजार का भ्रमण कर सभी प्रकार की सुविधाएं और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मण्डी भ्रमण के दौरान वहां के थोक व्यापारियों से भी मुलाकात की और कई प्रकार के फल सब्जियों के बारे में जानकारी प्राप्त भी प्राप्त की। मंत्री गणेश जोशी ने कोरेन, फ्रांस के कृषि मंत्री और पोलैंड और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधिमंडल से कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, फूलों की खेती के क्षेत्र में उत्तराखंड में निवेश के लिए अनुरोध भी किया गया। जिसपर सभी प्रतिनिधि मंडल ने सकारात्मक आश्वासन भी दिया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने फ्रांस के कृषि मंत्री और यूरोपीय देशों के अन्य प्रतिनिधिमंडल को पहाड़ी टोपी भी पहनाई। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तीन दिनों तक चले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में जो अनुभव साझा किए गए है, उनका लाभ देश एवं प्रदेश का अवश्य मिलेगा। मंत्री ने कहा हम अपने प्रदेश में भी इस प्रकार की चीजों को क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे।
इस दौरान प्रबंध निदेशक डॉ जे. एस.यादव, क्षेत्रीय निदेशक कौसाम्ब विजय थपलियाल, सहित कई देशों के कृषि मंत्री एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद का गठन, क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मजेन्डी के शिवम बेलवाल बने राजस्व उप निरीक्षक, 5 साल की मेहनत लाई रंग
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ऑनलाइन व्याख्यान, विशेषज्ञ बोलीं- बच्चों को समय दें अभिभावक
हिमालय दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम
पारंपरिक भोजन हमारी शान, स्वस्थ शरीर और संस्कृतिक पहचान : डॉ. डिंपल भट्ट