धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में महिला सम्मान समारोह का आयोजन।
नरेंद्रनगर।
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए महिला सम्मान समारोह तथा संवेदीकरण विषय पर आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ एवं नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पॉश अधिनियम संवेदीकरण कार्यशाला में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि किसी भी महिला के साथ कुछ गलत होता है तो राज्य महिला आयोग उसके साथ खड़ा है। उन्होंने कामकाजी महिलाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के लिए आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ में अपनी शिकायत दर्ज करने को कहा। कंडवाल ने महिला स्वास्थ्य,नशा से दूरी एवं सोशल मीडिया के सही उपयोग के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं पर भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र नगर दीक्षा राणा ने कहा कि हम पुरुष विरोधी नहीं हैं,लेकिन हमें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक और एक रहना होगा। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पवार ने कहा की महिलाएं आज काफी क्षेत्रों में आगे बढ़ी है लेकिन अभी भी शोषण के विरुद्ध अभिव्यक्ति पर काम करने की आवश्यकता है।
जोशीमठ राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने पॉश एक्ट के बारे में जानकारी साझा की, उन्होंने वीर रस की कविताओं से नारी के जोश और जज़्बे को उपस्थित जनों के समक्ष व्यक्त किया। पुलिस उप- निरीक्षक थाना नरेंद्रनगर हेमलता ने महिला एवं साइबर अपराधों पर जानकारी दी।

कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर प्रणीता नंद ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए पॉश एक्ट की आवश्यकता तथा प्रावधानों पर अपना वक्तव्य रखा।
इससे पूर्व आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ नताशा ने पी पी टी प्रेजेंटेशन के माध्यम से संवेदीकरण कार्यशाला के उद्देश्य एवं पोश एक्ट पर विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर नगर पालिका नरेंद्र नगर से 15, पॉलिटेक्निक से 2 तहसील से 2 स्वच्छता मित्रों , थाना नरेंद्र नगर से 8 पुलिसकर्मियों , अध्यापन क्षेत्र से जुड़ी 6 प्राध्यापिकाओं, शिक्षणेत्तर वर्ग से 6 कौशल विकास से 1,पत्रकारिता से 1, 6 विशिष्ट अतिथि महिलाओं एवं 35 छात्राओं को आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ ने स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली उत्तराखंड की महिलाओं की स्क्रीन डिस्प्ले के माध्यम से यूट्यूब प्रस्तुति प्रदर्शित की गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ राजपाल रावत, डॉ सुधारानी एवं डॉ सृचना सचदेवा ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रकार विभिन्न संस्थाओं के छात्र-छात्राओं,कर्मचारियों तथा कॉलेज कार्मिकों की उपस्थिति में महिला सम्मान समारोह और संवेदीकरण कार्यशाला का समापन हो गया।

सामुदायिक विकास और जन सेवा के कार्यों के साथ एन.एस.एस शिविर का समापन
ए.टी.आई. नैनीताल से पेशेवर दक्षता प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे जगवेंद्र पंवार
रक्तदान से स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है: प्रो.उनियाल
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर योग, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत माता की सेवा करने का एक आदर्श मंच: देवेंद्र भसीन