मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान: डाॅ. प्रिंसी
रुद्रप्रयाग। 30 दिसंबर 2025

वसुंधरा संस्था की ओर से जीजीआईसी में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था ने विद्यालय को सैनेट्री पैड भी उपलब्ध कराए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य अर्चना कोठियाल, जिला चिकित्सालय की महिला चिकित्साधिकारी डॉ. प्रिंसी व वसुंधरा संस्था की गढ़वाल संयोजिका संतोषी नेगी ने किया। डॉ. प्रिंसी ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाले एतिहातों के बारे में जानकारी दी।
कहा कि इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। कहा कि पैड या टैम्पॉन को हर 4-6 घंटे में बदलना चाहिए। अगर मेन्स्ट्रुअल कप का इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसे भी हर 8-12 घंटे में साफ करना जरूरी है। ऐसा न करने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। वसुंधरा संस्था की गढ़वाल संयोजिका संतोषी नेगी ने कहा कि संस्था अध्यक्ष प्रिंयका नेगी की पहल पर प्रदेश भर में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता विषय पर संस्था अब तक 100 से अधिक शिविरों का आयोजन कर चुकी है। कार्यक्रम का संचालन बबीता जगवाण व लक्ष्मी रावत ने किया। इस दौरान मीनाक्षी सिलवाल, आशा चंद्रा, मीनाक्षी नेगी, चांदनी महर, हिमांशी रानी, अंजना रावत, जीतराम पौंठियाल आदि मौजूद रहे।

एम्स ऋषिकेश की महिला कर्मी की गोली मारकर हत्या, महिला आयोग ने लिया सख्त एक्शन।
भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन नरेंद्र नगर में परीक्षा संपन्न।
कर्तव्यों का निर्वहन शुद्ध अंतःकरण से हो:प्रो प्रणिता नंद
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर स्टाफ क्लब ने बसंत पंचमी के अवसर पर शास्त्रीय विधि से किया सरस्वती पूजन।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश पहुंचकर गीता प्रेस की ‘कल्याण’ पत्रिका के शताब्दी अंक का किया विमोचन।
गुरु रामराय विद्यालय के छात्र यश रावत ने तीरंदाजी टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता